हजारीबाग, (डाॅ अमरनाथ पाठक, सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज, इंटरनेशनल पीस अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म)। तब शायद ही कोई जानता था कि बिहार के समस्तीपुर स्थित सुलतानपुर मोहिउद्दीन नगर का एक बच्चा जिसने 13 वर्ष की उम्र में अपने पिता को खो दिया, वह अंग्रेजी व्याकरण का इतना महान लेखक बनकर उभरेगा और सहसा विश्व के मानचित्र पर छा जाएगा। आज उनकी लिखी इंग्लिश ग्रामर की पुस्तक ‘A Mirror of Common Errors’ अमेरिका के Book of World Records और INTERNATIONAL HERALD में शामिल किया जाएगा। पटना में रहते हुए डॉ अशोक कुमार सिंह 36 वर्ष पहले खामोशी और बड़ी शिद्दत से हिन्दी मीडियम में पढ़ने वाले नौनिहालों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों में जुटे प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए बेहद सरल और सहज भाषा में संपूर्ण त्रुटिरहित पुस्तक विद्यार्थियों के ही मनोभाव के अनुरूप वाक्य-दर-वाक्य कोरे पन्नों पर अपना परिश्रम उकेरते रहे।
जब बाजार में पुस्तक आयी, तो हर प्रतिभागियों के हाथ में ‘A Mirror of Common Errors’ दिखाई देने लगी। आज तक इंग्लिश ग्रामर की ऐसी पुस्तक किसी ने नहीं लिखी थी, जिसे पढ़कर होश संभालने वाला हिन्दी भाषी बच्चा भी पढ़कर अंग्रेजी व्याकरण में पारंगत बन जाय। उस वक्त स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षा हो या बैंकिंग या फिर रेलवे और अन्य की, सबमें इंग्लिश क्वालिफाइंग थी। नतीजतन पुस्तक ‘A Mirror of Common Errors’ हाथों-हाथ लिए गए।
दुर्भाग्यवश तब न तो लेखक डॉ अशोक कुमार सिंह और न ही पुस्तक ‘A Mirror of Common Errors’ की अहमियत समझी गई थी। लेकिन जिन्हें इसकी कीमत समझ में आयी, उन्होंने उसकी डुप्लीकेट कॉपी कर अपना लाभ कमाया। देर से ही सही लेकिन आज जब A Mirror of Common Errors’ की अहमियत पता चली, तो अचानक भारतीय लेखक डॉ अशोक कुमार सिंह और उनकी लिखी इंग्लिश ग्रामर की पुस्तक ‘A Mirror of Common Errors’ अंतरराष्ट्रीय मंच पर लांच हुई।

आज यह पुस्तक अमेरिका के Book of World Records और INTERNATIONAL HERALD में शामिल किया गया। बिहार की राजधानी पटना के प्रख्यात प्रतियोगी अंग्रेजी शिक्षक एवं लेखक डॉ. अशोक कुमार सिंह की चर्चित पुस्तक A Mirror of Common Errors को अमेरिका के Book of World Records में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें Lifetime Membership Card भी प्रदान किया गया है।

डॉ. अशोक कुमार सिंह पिछले करीब 36 वर्षों से प्रतिभागियों के लिए अंग्रेजी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अपने लंबे शैक्षणिक सफर के दौरान उन्होंने लाखों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के बीच उनकी लिखी पुस्तकों की विशेष पहचान रही है।
अब तक 17 पुस्तकों से कर रहे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन :

डॉ. अशोक कुमार सिंह अब तक प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अकादमिक शिक्षा से संबंधित कुल 17 पुस्तक लिख चुके हैं। करीब आधा दर्जन पुस्तकें अभी फ्लोर पर हैं। उनकी पुस्तकें बिहार, झारखंड समेत देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में रहनेवाले विद्यार्थियों के बीच प्रसिद्ध हैं। अंग्रेजी व्याकरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सरल और सहज बनाने में उनके लेखन का योगदान अविस्मरणीय है।
कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नोमिनेट :
लेखक डॉ अशोक कुमार सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में लंबे योगदान, अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए इस वर्ष उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भी नामित किया गया है। अमेरिका के Book of World Records में उनकी पुस्तक का शामिल होना उनके शैक्षणिक सफर की एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों का जताया आभार पुस्तकों की इस दुनिया में अपार कामयाबी पर डॉ. अशोक कुमार सिंह के परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने शैक्षणिक सफर में पिता दिवंगत एडवोकेट स्व. जगदीश नारायण सिंह, माता: जानकी देवी, धर्मपत्नी रंजना सिंह, दोनों सुपुत्रियों नेहा सिंह व निशा सिंह तथा सहयोगी शिक्षकों शशि कुमार सिंह और सुजीत कुमार सिंह के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है। डॉ. अशोक कुमार सिंह की यह उपलब्धि संपूर्ण शिक्षा जगत के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उनकी सफलता से शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है।

संघर्ष की कहानी, लेखक की जुबानी :
एडवोकेट, एमए अर्थशास्त्र, एमए, एम एड एंड बीएल, बीएल आईबी एससी उच्च योग्यताधारी पिता जगदीश नारायण सिंह सहसा 13 वर्ष की उम्र में गुजर गए। तब मैं दसवीं में पढ़ रहा था। था। माता जानकी देवी और दो छोटी बहनों की जिम्मेवारियों को संभालते हुए यहां तक पहुंचा। पुस्तक लिखना मेरा जुनून और मिशन था ताकि उन विद्यार्थियों का करियर मजबूत बन सके और वह लक्ष्य तक पहुंच पाएं, जो अंग्रेजी के खौफ से खामोशी साध लेते हैं। न तो प्रसिद्धि पाने और न पुरस्कार, सम्मान या रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई काम किया। आज भी दिनचर्या पुस्तक लेखन में ही गुजरता है।






