Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    November 12, 2026

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    Chhattisgarh

    VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम

    मंदिर के अतिरिक्त कमरों में कार्यालय का नाम लिखे जाने पर पुजारी और नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष ने जताई आपत्ति, सार्वजनिक उपयोग के लिए बने कमरों पर निजी कब्जे की आशंका
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक 9 के मां महामाया मंदिर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यालय का नाम लिखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर परिसर के अतिरिक्त कमरे में कार्यालय का नाम लिखे जाने का पुजारी, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष और समाजसेवियों ने विरोध किया। गुरुवार को मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडेय, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह, समाजसेवी आलोक गुप्ता और युवा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर रंग से लिखे कार्यालय के नाम को मिटा दिया।

    नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में अतिरिक्त कमरों का निर्माण नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों ने सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के उद्देश्य से कराया था। इन कमरों का उपयोग वैवाहिक कार्यक्रमों, बैठकों, लोगों के ठहरने और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम अचानक इन कमरों में एबीवीपी कार्यालय का नाम लिख दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंदिर के पुजारी और समाजसेवियों के साथ मिलकर इसका विरोध किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडेय ने बताया कि मां महामाया मंदिर सरगुजा महाराज के समय का बना हुआ है। मंदिर परिसर के अतिरिक्त कक्ष किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि समाजसेवियों ने सामूहिक सहयोग से सार्वजनिक उपयोग के लिए बनवाए थे। इनका इस्तेमाल सभी लोग सार्वजनिक संपत्ति के रूप में करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से एक संस्था द्वारा यहां निजी कब्जे की कोशिश की जा रही है।

    पुजारी ने आशंका जताई कि कार्यालय का नाम लिखना कब्जे की शुरुआती प्रक्रिया हो सकती है। आगे चलकर इसी आधार पर जमीन के पट्टे की मांग भी की जा सकती है। इसी आशंका के चलते मंदिर परिसर में लिखे गए कार्यालय के नाम को मिटाकर विरोध दर्ज कराया गया।

    राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज भूमि का विवरण

    राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज भूमि का विवरण।

    उपलब्ध राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार मंदिर परिसर और आसपास की भूमि अलग-अलग खसरों में दर्ज है। खसरा नंबर 631 में 0.82 डिसमिल नजूल की खुली भूमि, खसरा नंबर 632 में 0.16 डिसमिल भूमि पर मकान और महामाया मंदिर का अहाता, खसरा नंबर 633 में 0.04 डिसमिल भूमि पर मकान और रसोईघर, खसरा नंबर 634 में 0.03 डिसमिल भूमि पर मां महामाया मंदिर तथा खसरा नंबर 635 में 0.88 डिसमिल नजूल की खुली भूमि दर्ज बताई गई है। इन सभी खसरों का कुल रकबा 1.94 एकड़ बताया गया है।

    इसे भी पढ़ें……

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    Views: 196
    ABVP News ABVP Office Dispute Alok Gupta Balrampur News Chhattisgarh News Jitendra Pandey Latest Chhattisgarh News Mahamaya Temple Offbeat News Pratik Singh Public Land Dispute Ramanujganj Municipality Ramanujganj News Revenue Records Social Workers Protest Temple Premises Dispute
    Previous Articleछठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    November 12, 2026

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    November 12, 2026

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.