Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Accident»(अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    Accident

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे लोगों के सवारी वाहन को ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, दो घायलों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब शव का अंतिम संस्कार करने के लिए यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रहे सवारी वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

    पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बिहारो और सलैया गांव के रहने वाले थे। हादसे के वक्त बगोदर के अटका से एक शव लेकर वाहन वाराणसी जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड पर दनुआ घाटी में वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में पहले पांच लोगों की मौत हुई थी, लेकिन बाद में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। दुर्घटना के बाद एक कोयला लदा ट्रक भी घाटी में पलट गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही चौपारण थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया। घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में जारी है। गंभीर रूप से घायल दो मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखे गए हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गंभीर रूप से घायल मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और 108 एंबुलेंस जिला प्रबंधन से संपर्क किया। उनके प्रयास से दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजने की व्यवस्था कराई गई। अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी वे सक्रिय रहे।

    चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने हादसे में पांच लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की पुष्टि की थी। बाद में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा सात पहुंच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    हादसे की खबर मिलते ही बिहारो और सलैया गांव में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल तथा अस्पताल की ओर रवाना हो गए हैं। दीपावली के अगले दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से हजारीबाग और गिरिडीह जिले में शोक का माहौल है।

    इसे भी पढ़ें……

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    Views: 107
    14 Injured Bagodar News Choparan Police Coal Truck Overturns Danua Valley Accident Death Toll Rises Fatal Road Accident Giridih News GT Road Accident Hazaribagh News Jharkhand News Latest Jharkhand News Offbeat News RIMS Ranchi Seven People Killed Sheikh Bhikhari Medical College Trailer Collision Varanasi Funeral Journey
    Previous Articleरांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल

    November 9, 2026

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल

    November 9, 2026

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.