- विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
- VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
- छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
- गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
- मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
- (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
- रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
- हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पिछड़े, जनजातीय और पहाड़ी अंचलों में शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का जमीनी स्तर पर प्रयास अब सार्थक रूप ले रहा है। विद्यालयों के समुचित युक्तियुक्तकरण से प्रदेश के सबसे सुदूरवर्ती अंचलों तक शिक्षा की अलख जगाई जा रही है। इसका जीवंत उदाहरण है बलरामपुर विकासखंड का अति दुर्गम गांव बचवार, जहां शिक्षा अब केवल एक अधिकार नहीं बल्कि एक नए परिवर्तन की जीवंत कहानी बन चुकी है। बलरामपुर विकासखंड मुख्यालय से बचवार तक न सड़कें हैं, न परिवहन। फिर यहां शिक्षा की लौ तेजी से जगमगाने लगी है। यहां तक पहुंचने के लिए 8…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। गुरूजी ने 81 वर्ष की आयु में अंतिम सांसें ली। झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरन ने सोमवार को उनकी मृत्यु की जानकारी दी। देशभर में ‘दिशोम गुरु’ और ‘गुरुजी’ के नाम से पहचान बनाने वाले शिबू सोरेन एक संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे। शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में एकीकृत बिहार में 11 जनवरी 1944 को हुआ था। वे संथाल जनजाति…
रांची। सावन मास की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों और मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। नामकुम के स्वर्ण रेखा नदी से रविवार रात जल लेकर पैदल भक्त पहाड़ी मंदिर पहुंचे और तड़के सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया है। पहाड़ी मंदिर के पास बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा है। लोग पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से जलार्पण कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ…
हजारीबाग, (डॉ. अमरनाथ पाठक)। गोला प्रखंड अन्तर्गत बरलंगा पंचायत के रौ-रौ ग्राम के नेमरा टोला में एक आदिवासी परिवार निवास करता है। इस परिवार के मुखिया स्व. सोबरन मांझी राजा के लिए जनता से कर वसूली का कार्य किया करते थे। जनता के शोषण का यह कार्य इन्हें पसंद नहीं आया, और वे इस कार्य को छोड़कर गाँव के विद्यालय में अध्यापन का कार्य करने लगे। स्व. सोबरन मांझी को क्या पता था कि पाँच पुत्रों को जन्म देने वाली उनकी पत्नी सोना (मनी) ने 1942 में द्वितीय पुत्र के रूप में हीरे को जन्म दिया है। प्रथम पुत्र राम…
गोला। 83 वर्ष के उम्र में शिवचरण लाल, दिशोम गुरु शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी हमलोगों को छोड़कर गोलोकधाम की ओर प्रस्थान कर गए। उनके साथ बिताये हुए एक-एक लम्हा हमें याद है, जब 1992 में उनके साथ मेरा साक्षात्कार हुआ था। नेमरा से दिल्ली जाकर उनके साथ रहते हुए साक्षात्कार लिया। अख़बार में प्रकाशित किया। पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ. किताबें बनीं। वो दिन याद है, जब हम उनके साथ दिल्ली आवास में थे और उसी दिन झारखण्ड स्वायत परिषद बना था। उनके बड़े भाई दिवंगत राजा राम सोरेन के पास डायरी के बीच में रखा पुराने कागज के टुकड़े, जिसमें दोनों…
रांची। झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी एक्स पर दी। सोरेन एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिबू सोरेन के निधन की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, ‘ आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो…
रांची। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत को लेकर दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री सोरेन की स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनका हालचाल जाना। बताया गया कि फिलहाल शिक्षा मंत्री की हालत गंभीर है, लेकिन तबियत स्थिर है। मंत्री इरफान अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी रविवार को दी है। बताया गया कि चिकित्सकों की टीम ने नेताओं को जानकारी दी कि मंत्री रामदास सोरेन की तबियत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। नेताओं ने कहा कि उन्हें…
रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा स्थित नागेश्वर इन्क्लेव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। मामला रविवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जगन्नाथपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार लटमा निवासी ब्रजेश सिंह की पत्नी संयुक्ता सिंह (34) और उनके दो बच्चों आराध्या सिंह (14) और आरव सिंह (12) का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। तीनों ने एक साथ खुदकुशी की है। खुदकुशी का कारण…
रांची। झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार थे। रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनके के निधन पर झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मितगई में सर्पदंश से दो मासूम भाई बहन की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, श्रवण आयाम अपने बच्चों के साथ बीती रात जमीन पर सो रहे थे, तभी आज रविवार की सुबह करीब तीन बजे सोनिया (14 वर्ष) और राम साय (7 वर्ष) को सांप ने काट लिया। सोनिया और राम साय दोनों भाई बहन थे। सांप काटते किसी ने नहीं देखा। परिजनों ने जब बच्चों के हाथ और…
