- दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
- रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
- विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
- VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
- छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
- गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
- मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
- (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से 29 एकड़ के फर्जी वनाधिकार पट्टा एवं वनाधिकार पुस्तिका तैयार कर ग्रामीणों को बांटने वाले तीन आरोपितों को संयुक्त टीम ने आज गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पूरा मामला चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम अमरावतीपुर का है। बलरामपुर पुलिस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वनपाल अनिल कुजूर ने थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में अनिल ने बताया कि, ग्राम अमरावती के मुरका में कुछ व्यक्तियों के द्वारा वनाधिकारी पट्टा बनाकर ग्रामीणों को बांटा जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग और बलरामपुर पुलिस…
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश होने से लोगों को अपनी दिनचर्या में परेशानी हुई, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने अगस्त माह के पहले हफ्ते में भारी बारिश नहीं होने की बात कही है। विभाग ने एक अगस्त को राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका…
रांची। राजधानी के व्यस्तम इलाका सिरमटोली चौक से बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया। ई रिक्शा से स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने के क्रम में अपराधियों ने सिरमटोली चौक के समीप फायरिंग भी की। सरेराह हुई इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने काफी सक्रियता दिखायी। पड़ोस से 10 जिलों की पुलिस की मदद ली और सभी जगह सघन चेकिंग शुरू कर दिया। अपहरण के दो घंटे के अंदर ही अगवा स्कूली छात्रा को रामगढ़ के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया। पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उसे…
रांची। रांची नगर निगम (आरसीएम) की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को वार्ड संख्या-12 में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत कार्मेल स्कूल, संत फ्रांसिस स्कूल के मुख्य गेट और चहारदीवारी से सटे क्षेत्रों में दुकान, ठेल और अस्थायी निर्माण को हटाया गया। निगम की टीम इस दौरान लोवाडीह चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया। वहीं टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को मौके पर हटने की चेतावनी दी और निर्धारित समय सीमा के बाद कार्रवाई शुरू कर दिया। स्कूलों के गेटों पर लंबे समय से लग रहे ठेले, गुमटी और अन्य अवैध ढांचों को तोड़कर हटाया गया। बच्चों और अभिभावकों की…
रांची। राजधानी में भारी बारिश के बीच हटिया डैम के बढ़ते जलस्तर को घटाने की दिशा में मंगलवार को जल संसाधन विभाग ने डैम का फाटक खोलने का प्रयास किया। लेकिन विभाग के लाख प्रयास के बावजूद डैम का फाटक एक इंच भी नहीं खुल सका। जल संसाधन विभाग ने डैम का गेट नंबर-3 को खोलने का प्रयास किया। लेकिन अंतिम समय में तकनीकी खामी के कारण फाटक एक इंच भी नहीं खुल सका। गेट खोलने के दौरान नट-बोल्ट भी स्लिप हो रहे थे। इससे बैरियर और जाम हो गया और गेट संचालन असफल रहा। इस बीच लोगों का हुजूम…
कोडरमा। जिले के नवलशाही पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत विरहोर टोला मे पिस्टल लहराए जाने के आरोप मे बिंडोमोह गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नवलशाही थाना क्षेत्र के बिंडोमोह निवासी अरबाज खान की ओर से इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो डाली गई थी। इसके बाद यह फोटो वायरल होने लगी। यह फोटो नवलशाही पुलिस तक भी पहुंच गई। पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई। नवलशाही पुलिस ने अरबाज खान बिंडोमोह निवासी को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र के…
बलरामपुर। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा आज सम्मान समारोह में संपूर्णता अभियान अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटर मे विशिष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं फ्रंटलाईन वर्कर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण के लिए, ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा चक्रीय निधि देकर आर्थिक सहायता प्रदान, महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण प्रदान के लिए गृहभेंट, सुपोषण चौपाल, सुपोषण शिक्षा के लिए कुल 39 लोगों को…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के विजयनगर चाैकी क्षेत्र के धान संग्रह केन्द्र भाेरमाल में आज मंगलवार काे दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से पति पत्नी दोनों की मौत हो गई है। घटना महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के सामने की है। जहां ट्रक रामानुजगंज की ओर जा रहा था वहीं रामानुजगंज की ओर से दंपती अपने गृह ग्राम चाकी की ओर लाैट रहे थे, इसी दौरान ट्रक की टक्कर में आने पति की मौके ही मौत हो गई, वहीं पत्नी ने रामानुजगंज अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चाकी के…
रांची। रांची मेें रातू थाना क्षेत्र के पाली पंडरा इलाके से मंगलवार को नदी से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक के शव को देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त मनीष तिर्की के रूप में की गई है। वह इटकी का रहने वाला था। रातू थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का फिलहाल का पता नहीं चल पाया है। युवक…
देवघर। झारखंड में आज मंगलवार को दुखद हादसा हुआ है। देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम जा रही कांवड़ियों से भरी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार, हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए हैं। प्रशासन के हिसाब से मृतकों की संख्या 9 और 30 से अधिक घायलों का जिक्र है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने 18…
