Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी का पर्दाफाश : अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
    Jharkhand

    अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी का पर्दाफाश : अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Hazaribag : हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र से चला था अवैध रूट का जाल, ब्राज़ील से अमेरिका पहुंचाने के नाम पर युवकों को माफिया के हवाले कर किया अमानवीय शोषण.
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए ठगने, युवाओं को अवैध डंकी रूट से अमेरिका भेजने और फिर माफिया के जरिए उन्हें बंधक बनाए जाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला टाटीझरिया थाना कांड संख्या 32/25 (दिनांक: 31/07/2025) के तहत दर्ज किया गया है।

    अमेरिका का सपना बना डरावना सफर
    वादी सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि भराजो निवासी उदय कुमार कुशवाहा, जो पिछले 45 वर्षों से अमेरिका में रहते हैं, ने वर्ष 2024 में उसे, विकास कुमार (पुत्र दर्शन प्रसाद) और पिंटू कुमार (निवासी जरगा) को अमेरिका में नौकरी दिलाने का लालच देकर फर्जी दस्तावेज बनवाए। तीनों को दिल्ली से ब्राज़ील भेजा गया, जहां से स्थानीय माफियाओं के जरिए कोलंबिया, पेरू, होंडुरास, ग्वाटेमाला होते हुए अमेरिका तक की खतरनाक यात्रा कराई गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    फिरौती के लिए बेची गई जमीन
    ब्राजील पहुंचने के बाद उदय ने सोनू के पिता से अमेरिका से कॉल कर 45 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर बेटे को भूला देने की धमकी दी गई। मजबूरन गरीब पिता ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर यह राशि उदय के रिश्तेदारों – चोहन प्रसाद, शंकर प्रसाद, लालमोहन प्रसाद और दर्शन प्रसाद को पहुंचाई।

    अमेरिका में हुआ डिटेंशन, फिर डिपोर्ट
    पैसे देने के बावजूद सोनू को अमेरिका में सीमा पार करते समय अमेरिकी बॉर्डर पुलिस ने पकड़ लिया और डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया, जहां वह चार महीने तक बंद रहा। मार्च 2025 में उसे अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

    घर लौटने पर ठगी का खुलासा
    जब सोनू अपने घर लौटा और पैसे की मांग करने गया, तो उदय और उनके सहयोगियों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी दी। तब उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    गिरफ्तार पांच आरोपी : उदय कुमार कुशवाहा – मुख्य साजिशकर्ता (वर्तमान निवासी – अमेरिका, पैतृक – भराजो)। दर्शन प्रसाद – बुध बाजार। लालमोहन प्रसाद – केसडा। चोहन प्रसाद – भराजो। शंकर प्रसाद – मेरु

    बरामदगी : सैमसंग, रेडमी, मोटोरोला समेत मोबाइल फ़ोन। व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट। अवैध रूप से भेजे गए लोगों की सूची वाली नोटबुक। एक्सिस बैंक और एसबीआई में डिपॉजिट रसीदें। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के डिजिटल साक्ष्य।

    छापामारी दल में शामिल अधिकारी : बैजनाथ प्रसाद – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़। सरोज सिंह चौधरी – थाना प्रभारी, टाटीझरिया। पवन कुमार – अनुसंधानकर्ता। कुनाल किशोर – थाना प्रभारी, मुफस्सिल। रिजर्व गार्ड : संजय कुमार, टिंकू कुमार।

    तकनीकी शाखा: कादिर हुसैन अंसारी, मोनू कुमार।

    अब तक भेजे गए बारह युवाओं की सूची :

    (सभी को डंकी रूट से अमेरिका भेजा गया)

    दिगंबर कुशवाहा (2018), राजकुमार कुशवाहा (2013), नंदू कुमार (2022), पप्पू कुमार (2022), चंदन कुमार (2022), शंभु दयाल (2022), पृथ्वी राज कुशवाहा उर्फ सोनू (2022), संजय वर्मा (2022), सुमन सौरभ प्रसाद (2022), प्रवीण कुमार (2022), अरुण कुमार कुशवाहा (2019), धीरज कुमार (2019)

    पुलिस का बयान : “यह गिरोह युवाओं को झूठे सपनों में फंसा कर मानव तस्करी में धकेल रहा था। आगे की छानबीन जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभावित है।”

    ये भी पढ़िए………….

    कन्या छात्रावास अधीक्षिका का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Post Views: 545
    Hazaribag International Human Trafficing Hazaribag News
    Previous Articleकन्या छात्रावास अधीक्षिका का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article बिल्डिंग में लगी आग, दो दुकान जले
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026

    WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड

    September 23, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.