Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर जिले के दूरस्थ धौरपुर गांव में बारिश के दिनों में स्कूल तक पहुंचना आसान नहीं है। दो महिला शिक्षिकाएं करीब तीन किलोमीटर पैदल रास्ता तय करने के बाद मोरन और इरिया नदी को पार कर स्कूल पहुंचती हैं। इनमें शिक्षिका कर्मिला टोप्पो कई बार अपनी 9 महीने की बेटी को गोद में लेकर नदी पार करती हैं। स्कूल में सिर्फ 9 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए दोनों शिक्षिकाएं हर दिन यह मुश्किल सफर तय करती हैं।

Read More

बलरामपुर। गणेश पूजा विसर्जन को लेकर शनिवार को रामानुजगंज में उस समय स्थिति गरमा गई, जब पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा। डीजे पर प्रतिबंध को लेकर पहले से जारी निर्देशों के बीच गणेश पूजा समिति के लोग पुलिस की कार्रवाई से नाराज हो गए और रामानुजगंज थाना परिसर का घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक समिति के लोग थाना परिसर के बाहर मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी बुलाया। बताया गया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में डीजे को लेकर प्रतिबंध लागू है। गणेशोत्सव से पहले रामानुजगंज में शांति…

Read More

बलरामपुर एसपी वैभव बेंकर ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में डायल 112 वाहन लेकर इवेंट पर निकले आरक्षक संजय मारकण्डे को सेवा से पृथक कर दिया है। वाड्रफनगर में इवेंट पर जाते समय डायल 112 वाहन की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई थी। विभागीय जांच में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन, गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता प्रमाणित होने के बाद एसपी ने 19 सितंबर को यह कार्रवाई की।

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज के हंसपुर में बॉक्साइट वाहन विवाद के बाद रामनरेश की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने निलंबित तत्कालीन कुसमी एसडीएम करुण डहरिया समेत तीन आरोपितों को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। 17 सितंबर को अदालत ने तीनों की जमानत अपीलें खारिज करते हुए कहा कि जमानत के स्तर पर साक्ष्यों की विस्तृत जांच नहीं की जा सकती।

Read More

सरायकेला में शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। तीन वाहनों से पहुंची टीम ने घर को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई करीब 35 करोड़ रुपये के सहकारिता बैंक लोन से जुड़े मामले में बताई जा रही है।

Read More

रांची। RKDF University, Ranchi में कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय परिवार ने जन्मदिन को सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा पूजा सहित गौशाला और मूक-बधिर विद्यालय में सेवा कार्यक्रम किए। कार्यक्रम के तहत RIMS, Ranchi के तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम…

Read More

CGPSC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बलरामपुर-रामानुजगंज के अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया की छह दिन की ईडी रिमांड पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें आठ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ईडी ने कथित वित्तीय लेनदेन और उत्कर्ष चंद्राकर के साथ व्हाट्सएप बातचीत से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की थी। अब बोरघरिया को 23 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More

झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद एनआईए की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने 101 गवाहों और दस्तावेजों के आधार पर दोषी ठहराए गए 10 नक्सलियों को मृत्युदंड की सजा दी है। दोषियों को उच्च न्यायालय में अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में 100 एकड़ से अधिक वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग अब एक्शन में आ गया है। पेड़ों की कटाई और वनभूमि पर कथित कब्जे की तैयारी से जुड़ी खबर सबसे पहले ऑफबीट न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले भी वन विभाग की संयुक्त टीम गांव के लोगों को समझाने पहुंची थी। इसके बाद आज बुधवार को वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र…

Read More

रांची में एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को सैटेलाइट चौक के पास बवाल हो गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे बस्तीवासियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद पथराव हुआ, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में कुछ प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

Read More