Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची के तिरिल स्थित CRPF मुख्यालय में रविवार को जवान भुनेश्वर पाल की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Read More

बलरामपुर के कोटपाली-खजुरी में कन्हर नदी पार करते समय तीन ग्रामीण तेज बहाव के बीच फंस गए। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे तीनों को नाव के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Read More

नवादा से देवघर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए गईं 54 वर्षीय पुष्पा देवी लापता हो गई हैं। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं। सूचना मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9304432933, 9162064819, 9973229616।

Read More

चौपारण थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान संचालक के घर धावा बोलकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। अपराधी नकदी और जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए।

Read More

पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार दोपहर टोटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आलू-प्याज व्यवसायी शनि गुप्ता की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

Read More

रांची के सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने आभूषण दुकान को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान में जुटी है।

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक गाने को लेकर सेन-नाई समाज ने आपत्ति जताई है। समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक और रामचंद्रपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर गायक, गीतकार और पूरी डिजिटल टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गाने में सेन-नाई समाज के प्रति अपमानजनक, जातिसूचक और नीचा दिखाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। समाज ने मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार, 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Read More

रामानुजगंज कृषि उपज मंडी समिति के सचिव मालिक राम पोर्ते को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 21 सितंबर को जारी निलंबन आदेश में सक्षम अनुमति के बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस करने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और प्रबंधन के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने समेत कई बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। आदेश में बोर्ड के हितों और छवि को प्रभावित करने वाले कार्यों के साथ जयरामनगर में पदस्थापना के दौरान अनियमितता का भी जिक्र है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जगदलपुर स्थित बोर्ड के संभागीय कार्यालय में रहेगा।

Read More

बलरामपुर के चलगली क्षेत्र में वनभूमि पर कब्जे की कोशिश से जुड़े मामले की जांच में फर्जी वन अधिकार पत्र तैयार कर उन्हें इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक करीब 10 एकड़ वन भूमि से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर कब्जे की तैयारी की जा रही थी। जांच के दौरान पांच लोगों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में फर्जी वन अधिकार पत्र और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

Read More