- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
- लूट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
- गुस्से में किया चाकू से हमला : खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- एंबुलेंस नहीं मिली तो मरीज को खाट समेत ट्रैक्टर पर ले गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने नौ वर्षीय बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम ने अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान कोरीडीह वन गांव निवासी सफाउल अंसारी की पुत्री सजदा खातून के रूप में हुई है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सजदा रविवार को एक तालाब में स्नान करने के बाद…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार को कुछ ही घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हुई इन दुर्घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। पहली दुर्घटना रविवार सुबह गोरहर थाना क्षेत्र में हुई। सब्जियों से लदा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की…
रांची। रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में एक बहू द्वारा अपने ससुर की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर का मुंह तकिए से दबा दिया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान विद्यानगर निवासी डॉ केपी गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शहर के चर्चित…
रांची। रांची में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जनरल ड्यूटी ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी हेरफेर और रिमोट एक्सेस के जरिए परीक्षा में चीटिंग कराने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडरा स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर में परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के आरोप में दो युवकों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दोनों युवकों के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के छिंदिया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव के दो युवक धनसाय (35) और मुकेश (25) पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों…
चेन्नई। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने आज तमिलनाडु की बागडोर संभाल ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आज सुबह करीब 10 बजे भव्य समारोह में तमिलनाडु के प्रभारी राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विजय के शपथ ग्रहण करते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से गूंज उठा। विजय के शपथ लेने के बाद एन. आनंद, आदव अर्जुना, अरुणराज, सेंगोट्टैयन, वेंकटरमणन, निर्मलकुमार, राजमोहन, डी.के. प्रभु और कीर्तना ने मंत्रियों के रूप में शपथ…
चेन्नई। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया। खास बात यह रही कि विजय ने लगातार चार दिनों में चौथी बार राज्यपाल से मुलाकात की है। इससे पहले विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) ने तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने का ऐलान किया, जिसके बाद विजय के नेतृत्व वाली टीवीके तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई। आपको बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था। चुनाव में…
पटना। बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर कथित लाठीचार्ज के एक दिन बाद राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ वाली सरकार पर निशाना साधा। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बिहार पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को एक बार फिर बेरहमी से पीटा है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं…
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पीपरौल में एक नवविवाहित युवक का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिलने से गांव में शोक का माहौल है। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमित की शादी 29 अप्रैल को हुई थी। 30 अप्रैल को दुल्हन की विदाई के बाद वह अपने घर आया था। शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने…
रांची। झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। इस बीच मौसम विभाग ने मई माह के अधिकांश दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, तेज हवा और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के…