Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    • चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    Jharkhand

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    सैटेलाइट चौक के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और बस्तीवासियों में झड़प, छह से अधिक लोग हिरासत में
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। राजधानी रांची के सैटेलाइट चौक के पास एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को जमकर बवाल हुआ। कार्रवाई का विरोध कर रहे बस्तीवासियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की एवं मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में कुछ प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखते हुए सुबह से ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बस्तीवासियों को समझाकर कार्रवाई में सहयोग करने की अपील कर रही थी। इसी दौरान कई लोग जेसीबी के सामने बैठकर विरोध करने लगे। कुछ प्रदर्शनकारी जेसीबी पर भी चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और भीड़ की ओर से पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नीरज ने बताया कि अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला किया गया। भीड़ की ओर से किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। उन्होंने बताया कि मामले में छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और पथराव तथा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौके पर जुट गए थे। लोगों ने जेसीबी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उसके सामने बैठकर विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोग जेसीबी पर चढ़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति झड़प में बदल गई।

    पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों से शांत रहने तथा कार्रवाई में बाधा नहीं डालने की अपील की गई। लेकिन प्रदर्शनकारियों के विरोध के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पथराव के बाद पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया।

    वहीं, बस्तीवासियों का कहना है कि वे वर्षों से इस स्थान पर रह रहे हैं। अचानक घरों को तोड़े जाने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने से पहले वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने की मांग की है।

    प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बस्ती में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी रहते हैं। यदि घर तोड़े जाते हैं तो उनके सामने रहने की गंभीर समस्या पैदा होगी। लोगों ने सवाल उठाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाए जाने के बाद वे कहां जाएंगे।

    कुछ बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से पहले बस्ती नहीं तोड़े जाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में दोबारा जेसीबी लाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसी के विरोध में लोगों ने सभी जेसीबी को घेर लिया और कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती, मशीनों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

    बस्तीवासियों ने एचईसी की जमीन पर लंबे समय से रह रहे परिवारों के पुनर्वास की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि सरकार को पहले स्थायी या वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करनी चाहिए और इसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश के तहत की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, एचईसी की जमीन पर जो भी निर्माण अतिक्रमण की श्रेणी में आता है, उसे आदेश के अनुसार हटाया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें……

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    Views: 425
    Previous Articleगणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    Next Article 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    November 1, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    • चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.