Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    Chhattisgarh

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    ऑफबीट न्यूज की खबर के बाद कार्रवाई तेज, वन विभाग-पुलिस और राजस्व की टीम पहुंची मौके पर; जल्द अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी वनभूमि
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में 100 एकड़ से अधिक वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग अब एक्शन में आ गया है। पेड़ों की कटाई और वनभूमि पर कथित कब्जे की तैयारी से जुड़ी खबर सबसे पहले ऑफबीट न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले भी वन विभाग की संयुक्त टीम गांव के लोगों को समझाने पहुंची थी। इसके बाद आज बुधवार को वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में जमीन का चिन्हांकन शुरू किया। वन विभाग के अनुसार, इसके अलावा वनभूमि पर किए गए अवैध कब्जे को भी जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

    गम्हरिया वन क्षेत्रों में खुलेआम पेड़ों की कटाई। कार्रवाई शुरू।

    रोजवादामर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा कराए गए प्लांटेशन के सैकड़ों पेड़ काटे जाने की जानकारी सामने आई थी। ग्रामीणों ने दावा किया था कि पिछले करीब 15 से 20 दिनों से क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है और अब तक 100 एकड़ से अधिक वनभूमि में हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। कटे हुए पेड़ों में आंवला, बहेरा, हर्रा सहित अन्य औषधीय और फलदार प्रजातियों के पौधे भी शामिल होने की बात सामने आई थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामले में ग्रामीणों ने वनभूमि पर कब्जे की तैयारी के आरोप भी लगाए थे। क्षेत्र में जगह-जगह मचान बनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद वनभूमि को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर कब्जा किए जाने की आशंका जताई गई थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

    अब मामले में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन का चिन्हांकन शुरू किया है। वन विभाग के अनुसार, नारंगी भूमि की चिन्हांकन के बाद वैसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो इसपर कब्जा किए है। जल्द ही इसपर भी कार्रवाई की जाएगी।

    इससे पहले मामले को लेकर ग्राम गम्हरिया में ग्रामीणों और वन प्रबंधन समिति के सदस्यों की बैठक भी हुई थी। ग्रामीणों ने वनभूमि पर कथित कब्जे और पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों की ओर से वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाकिर अंसारी को लेकर भी आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

    ग्रामीणों को समझाते नायब तहसीलदार रवि भोजवानी।

    वन विभाग ने मामले में विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिया है। रामानुजगंज रेंजर डॉक्टर दिलरुबा ए बानो ने पहले ही कहा था कि वनभूमि पर किए गए अवैध निर्माण की जांच संयुक्त टीम से कराई जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पेड़ों की कटाई तथा वनभूमि पर कब्जे से जुड़े मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि, संयुक्त टीम के मौके पर पहुंचने के बाद अब रोजवादामर क्षेत्र में वनभूमि के चिन्हांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है। वन विभाग के अनुसार वनभूमि को जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई चिन्हांकन और जांच के आधार पर की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें……..

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    Post Views: 106
    Previous ArticleBIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.