Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों में ऑपरेशन मेघाबुरु के तहत सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 17 नक्सलियों के शव शनिवार को चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया , जहां कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच उनके शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ कराई गयी। एक साथ बड़ी संख्या में शवों के पोस्टमार्टम को देखते हुए सदर अस्पताल में कुल छह मेडिकल टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक शव के पोस्टमार्टम में तीन डॉक्टरों की टीम को लगाया गया…

Read More

धनबाद। बीते 19 जनवरी को ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अज्ञात अपराधियों की ओर से की गई डकैती मामले में झारखंड के धनबाद में ओडिशा और धनबाद पुलिस की संयुक्त छापेमारी में घटना में शामिल दो प्रमुख डकैत और लूट के सामान बरामद हुए हैं। इस संबंध में शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ओडिशा के क्योंझर के एएसपी प्रत्यूष मोहपात्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि बैंक डकैती मामले में बड़बिल थाना में मामला दर्ज कर ओडिशा पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू किया था।…

Read More

रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला में शनिवार दोपहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान तरन्नुम उर्फ रानी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रानी की हत्या उसके ही पति साहेब अंसारी ने की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय साहेब अंसारी के घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पड़ोसियों के पहुंचने पर साहेब घर से भागते हुए दिखाई दिया। घर के अंदर जाकर लोगों ने देखा कि रानी का शव पड़ा हुआ था और उसके सिर से खून बह रहा था। मामले…

Read More

बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए छह आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशियों को रस्सियों से बांधकर बुचड़खाना ले जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैरोपुर थानपारा में एक खेत के पास कुछ लोग अशोक लीलैंड छोटा हाथी वाहन में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर कटिंग के उद्देश्य से…

Read More

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर, जगदलपुर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात काे अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे की ओर बने दरवाजे को तोड़कर गर्भगृह के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। फिलहाल मंदिर के कपाट अस्थाई रूप से बंद कर दिए गए हैं। घटना का खुलासा आज शनिवार सुबह उस समय हुआ, जब भक्त और मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देखकर तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को चाेरी की सूचना दी गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो…

Read More

रांची। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के संवेदनशील और चिह्नित इलाकों में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लॉज, हॉस्टल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने सभी पीसीआर और पेट्रोलिंग वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की पांच टीमें रिजर्व रखी गई हैं, जिनमें…

Read More

बलरामपुर। जिले में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलरामपुर में कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नयनतारा सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की…

Read More

बलरामपुर। जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे गरिमामय और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। जिले का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान देश के लिए शहीद हुए वीरों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा…

Read More

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और हृदयविदारक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात न केवल रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती है, बल्कि दो मासूम बच्चों के भविष्य पर भी गहरे सवाल खड़े करती है। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन पिता रंगिया उम्र 30 वर्ष निवासी मुरका जिड़गी पारा थाना राजपुर ने दिनांक 20…

Read More

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के इंदौर में दूषित पीने के पानी के कारण मौतों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि महू में भी लोग स्वास्थ्य संकट का सामना करने काे विवश हैं। शहर से लगभग 20-25 किलोमीटर दूर पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में दूषित पानी पीने के कारण पिछले 10-15 दिनों में करीब 25 लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें अधिकांश बच्चे हैं। महू के रहवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से गंदे पानी की समस्या लेकर अधिकारियों को अवगत करा रहे थे, लेकिन समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने बताया…

Read More