Browsing: Jharkhand

पुष्पा के अंदाज में रांची पहुंचे ‘पुष्पा भाऊ’, छात्रों के बीच बोले ऐसा डायलॉग कि आंदोलन स्थल पर गूंज उठा जोश। पेपर लीक से लेकर परीक्षा व्यवस्था तक सरकार को क्या संदेश दिया?

चार परतों की बैरिकेडिंग भी नहीं रोक पाई छात्रों का हुजूम! विधानसभा से महज 100 मीटर दूर पहुंची भीड़, फिर वाटर कैनन और लाठीचार्ज से मचा हड़कंप।

छात्र विधानसभा की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोका, बैरिकेडिंग के बीच शुरू हुई कार्रवाई। देखते ही देखते 500 से ज्यादा छात्र हिरासत में पहुंच गए और दूसरी ओर भाजपा नेताओं को भी पुलिस ने पकड़ लिया। रांची में सोमवार को आखिर क्या हुआ?

एक तरफ हजारों छात्रों का जुटान, दूसरी तरफ विधानसभा की सुरक्षा के लिए चार लेयर की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन तैयार।

तीन दिनों की मैराथन वार्ता के बाद सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच ज्यादातर मांगों पर सहमति बन गई है। सरकार ने 14वीं जेपीएससी समेत तीन परीक्षाएं रद्द करने और जांच की दिशा में कदम उठाने पर हामी भर दी है, लेकिन CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अब भी गतिरोध कायम है। ऐसे में 10 अगस्त का विधानसभा घेराव होगा या टलेगा, इस पर सबकी नजर है।

विश्व आदिवासी दिवस पर रांची का मोरहाबादी मैदान जनजातीय संस्कृति के रंग में रंग गया। दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 में राज्य की समृद्ध परंपरा, लोककला और आदिवासी जीवन की झलक देखने को मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव के जरिए संस्कृति और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण संदेश दिए।

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद के बीच आयोग के तीन वरिष्ठ सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। खास बात यह है कि तीनों सदस्य सीआईडी के समन के दायरे में थे और 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली की जांच जारी है।

जेपीएससी-जेएसएससी प्रकरण में सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच रविवार को तीसरी बार बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी। मंत्रियों ने वीडियो कॉल पर देवेन्द्रनाथ महतो से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, जबकि उन्होंने लिखित फैसला और ठोस कार्रवाई होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रांची में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मोरहाबादी मैदान से शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।

बड़कागांव में 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड फायरिंग मामले की जांच के दौरान पुलिस की संदिग्ध से मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने देसी पिस्तौल, जिंदा गोली, बम और धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं। प्रिंस खान गिरोह से कथित कनेक्शन की भी जांच चल रही है।