Browsing: Jharkhand

झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने JPSC-JSSC से जुड़ी कई परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई विशेष कैबिनेट बैठक में CGL, 14वीं JPSC PT समेत कई परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया। सरकार ने वर्ष 2014 से अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच कराने की भी घोषणा की है।

केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखंड में राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। जेएमएम और कांग्रेस ने खनिज संसाधनों पर राज्य के उपकर वसूलने के अधिकार को सीमित करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। दोनों दलों ने इसके असर से राज्य के राजस्व और मंईयां सम्मान योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर दबाव पड़ने की आशंका जताई है।

विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के बावजूद जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को छात्र फिर जयपाल सिंह स्टेडियम में जुटे और आमरण अनशन व सत्याग्रह जारी रखने का फैसला किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

बरकाकाना से सोननगर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे मंगलवार को गढ़वा रोड और सिगसिगी के बीच पटरी से उतर गए। हादसे के बाद डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे की तकनीकी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक की बहाली में जुटी है।

छात्र आंदोलन और कथित लाठीचार्ज का मुद्दा मंगलवार को झारखंड विधानसभा में छाया रहा। विपक्ष के हंगामे और सत्ता पक्ष की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। हालांकि, दोपहर दो बजे के बाद सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने लगी।

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का राजधानी रांची समेत कई जिलों में असर दिख रहा है। रांची में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर और लकड़ी जलाकर प्रदर्शन किया, जिससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद भाजपा ने सोमवार रात बड़ा फैसला लिया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया। पार्टी ने इसे छात्रों पर कथित दमन के विरोध में उठाया कदम बताया है।

विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों की भीड़ ने पुलिस की सात स्तर की बैरिकेडिंग पार कर गेट नंबर-एक तक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। इसके बाद लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ। लेकिन तनाव के बीच एक ऐसा दृश्य भी सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

पहले इस्तीफा, फिर सीआईडी की कई घंटों की पूछताछ और अब गिरफ्तारी। जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।

17 दिन से सत्याग्रह और नौ दिन से भूख हड़ताल के बीच देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में पहुंचे। उन्हें देखते ही समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया। इसके बाद महतो ने सरकार को लेकर क्या कहा?