Browsing: Jharkhand

झारखंड कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सबसे बड़ा फैसला सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र को लेकर रहा, जिसे 67 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी 606 थानों में सीसीटीवी लगाने, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय विकसित करने और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

धनबाद में बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ डुमरी विधायक जयराम महतो की ओर से फोन पर कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

गिरिडीह में मंगलवार तड़के भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया। सीसीएल गिरिडीह एरिया का लंकास्टर अस्पताल भू-धंसान की चपेट में आ गया। अस्पताल के दो भवन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सड़क और आसपास की जमीन में चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड तथा होमगार्ड की तैनाती की गई है।

पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंदन गिरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को छायानगर में लाकर फेंका गया। अब पुलिस सोमवार रात की उसकी गतिविधियों और संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित सीमेंट एवं इस्पात पावर प्लांट में देर रात जोरदार ब्लास्ट होने से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी में अत्यधिक तापमान और सुरक्षा प्रणाली में खराबी के बाद टरबाइन के तेज गति से चलने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर समय रहते कूलिंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं करने का आरोप लगाया है।

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के जीवन विज्ञान संकाय और होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने धुर्वा स्थित सुधा डेयरी का औद्योगिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने दूध की खरीद और प्रारंभिक जांच से लेकर प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, भंडारण और विपणन तक की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा।

झारखंड हाई कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की नियुक्तियों से प्रभावित अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिली है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सही तरीके से चयनित अभ्यर्थियों को इसकी सजा नहीं मिलनी चाहिए। कई युवाओं ने नौकरी जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की बात कही।

चतरा के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोल परियोजनाओं से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में रांची की NIA की विशेष अदालत ने 12 दोषियों को 8 से 10 साल तक की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 40 हजार से 90 हजार रुपये तक का आर्थिक दंड भी लगाया है। मामले में 12 अगस्त को सभी 12 आरोपितों को दोषी करार दिया गया था।

JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को रांची में आक्रोश मार्च निकाला। प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक निकाले गए मार्च में अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य परीक्षा रद्द करने से प्रभावित हो रहा है।

JPSC-JSSC विवाद को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन सरकार के परीक्षाएं रद्द करने के फैसले के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने सरकार के निर्णय को छात्रों को ‘लॉलीपॉप’ देने जैसा बताया है। मंच के नेतृत्वकर्ता राधे कुमार ने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच की मांग नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा।