Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    पीवी ऐप और लंबित मांगों के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राजस्व कार्य प्रभावित

    October 16, 2026

    सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वाड्रफनगर में 25 को कारण बताओ नोटिस

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • पीवी ऐप और लंबित मांगों के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राजस्व कार्य प्रभावित
    • सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख
    • छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वाड्रफनगर में 25 को कारण बताओ नोटिस
    • सीजीपी की लहरा दो तिरंगा’ यात्रा आज, 21 प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन की योजना, सुरक्षा कड़ी
    • मितगई में अनूठे अंदाज में मनाया गया डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन, ग्रामीणों के पैर धोकर बांटे कंबल
    • VIDEO : पीडीएस के चावल में कंकड़-पत्थर मिलने की शिकायत, खाद्य मंत्री तक पहुंचा मामला
    • शिक्षक से 10 हजार रुपये मांगने और वीडियो वायरल करने का आरोप, यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन गिरफ्तार
    • पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»हजारीबाग में पुलिस ने रोका बाइक सवारों को, नंबर प्लेट देखकर हुआ शक… पूछताछ में खुला कोढ़ा गैंग का बड़ा राज
    Jharkhand

    हजारीबाग में पुलिस ने रोका बाइक सवारों को, नंबर प्लेट देखकर हुआ शक… पूछताछ में खुला कोढ़ा गैंग का बड़ा राज

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। शहर में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं के बीच हजारीबाग पुलिस ने कोढ़ा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिहार के कटिहार से जुड़े इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, चोरी की चार मोटरसाइकिल, छह फर्जी नंबर प्लेट, छह मोबाइल और 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों में 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

    पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 1 सितंबर को सूचना मिली थी कि छिनतई करने वाला गिरोह दोबारा हजारीबाग शहर में सक्रिय हुआ है। सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग और छापेमारी टीम बनाई गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    झील के पास पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

    पुलिस टीम ने हजारीबाग झील के आसपास जांच शुरू की। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।

    पूछताछ में उनकी पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी मिट्ठू यादव, रितिक कुमार यादव, सन्नी कुमार और अमन यादव के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने दोनों बाइक चोरी की होने और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की बात स्वीकार की।

    बाइक बदलकर करते थे रेकी और छिनतई

    पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लगातार वाहन बदलते थे। बैंक और पोस्ट ऑफिस से निकलने वाले लोगों की रेकी करने के बाद मौका मिलते ही रुपये और सोने-चांदी के आभूषण छीन लेते थे।

    पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों में 100 से ज्यादा वारदात करने की जानकारी दी है। पुलिस अब इन घटनाओं से जुड़े मामलों की भी कड़ियां जोड़ रही है।

    कटिहार से चलता है गैंग, चौपारण में लोकल नेटवर्क

    पुलिस पूछताछ में गिरोह के संचालन से जुड़े कुछ नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, पुसु यादव, आनंद यादव और विकास यादव उर्फ रंगीला यादव कोढ़ा से गिरोह का संचालन करते हैं। इसके अलावा सावन कुमार, सुजल कुमार यादव और राजकुमार यादव को भी गिरोह से जुड़ा बताया गया है।

    जांच में हजारीबाग के चौपारण में गिरोह के स्थानीय नेटवर्क का भी पता चला। पुलिस के मुताबिक, मरहेड़ी गांव के तीन भाई अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान गिरोह के लिए स्थानीय स्तर पर काम करते थे। पुलिस का दावा है कि चौपारण बस स्टैंड के पास स्थित गैरेज का इस्तेमाल चोरी की बाइक रखने और उनकी देखरेख के लिए किया जाता था।

    दो बाइक घर से बरामद

    चार आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने चौपारण में कार्रवाई करते हुए अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इनके घर से दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

    इसके बाद पुलिस ने कटिहार जाकर सावन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से पूर्व की छिनतई की घटना में लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद किए गए।

    पुलिस ने बरामद किया सामान

    पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, चार चोरी की मोटरसाइकिल, छह फर्जी नंबर प्लेट, छह कीपैड मोबाइल और 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया है।

    पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

    पुलिस ने बताया कि अमन यादव पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी और छिनतई के दो मामलों में जेल जा चुका है। सन्नी कुमार मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पहले जेल जा चुका है। वहीं मिट्ठू यादव पश्चिम बंगाल में अवैध शराब के एक मामले में जेल गया था।

    100 से ज्यादा वारदातों की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह की अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है। बिहार और झारखंड के किन-किन जिलों में इस गिरोह ने घटनाओं को अंजाम दिया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद छिनतई की कई पुरानी घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

    Views: 293
    Previous Articleबलरामपुर में ED की दस्तक से मचा हड़कंप, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से पूछताछ की सूचना
    Next Article नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    पीवी ऐप और लंबित मांगों के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राजस्व कार्य प्रभावित

    October 16, 2026

    सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वाड्रफनगर में 25 को कारण बताओ नोटिस

    October 16, 2026

    सीजीपी की लहरा दो तिरंगा’ यात्रा आज, 21 प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन की योजना, सुरक्षा कड़ी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • पीवी ऐप और लंबित मांगों के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राजस्व कार्य प्रभावित
    • सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख
    • छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वाड्रफनगर में 25 को कारण बताओ नोटिस
    • सीजीपी की लहरा दो तिरंगा’ यात्रा आज, 21 प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन की योजना, सुरक्षा कड़ी
    • मितगई में अनूठे अंदाज में मनाया गया डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन, ग्रामीणों के पैर धोकर बांटे कंबल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.