Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»Offbeat News Impact : सड़क किनारे मिले चना पैकेट मामले में प्रशासन की जांच, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
    Chhattisgarh

    Offbeat News Impact : सड़क किनारे मिले चना पैकेट मामले में प्रशासन की जांच, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

    ऑफबीट न्यूज की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौके का निरीक्षण
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर-रामानुजगंज मार्ग स्थित नीलकंठपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे बड़ी मात्रा में चना पैकेट मिलने की खबर को ऑफबीट न्यूज द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रारंभिक तथ्य सामने रखे हैं।

    खाद्य अधिकारी के अनुसार विभिन्न मीडिया माध्यमों से सड़क किनारे गरीबों के लिए भेजे गए चना पैकेट फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही खाद्य विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। इसके बाद खाद्य निरीक्षक रामानुजगंज एवं संबंधित पटवारी द्वारा ग्राम पंचायत कलिकापुर के नीलकंठपुर मोड़ के पास घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जांच के दौरान मौके पर लगभग 15 बोरी के बराबर एक-एक किलोग्राम पैक चना सड़ी-गली अवस्था में पाया गया। पैकेटों पर सितंबर 2024 की पैकिंग तिथि अंकित मिली। संयुक्त जांच दल ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा चना फेंके जाने संबंधी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

    अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध चना पैकेटों का परीक्षण किया, जिसमें यह पाया गया कि चना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किए जाने वाला था। जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए पंचनामा कार्रवाई भी की गई।

    जांच उपरांत मौके पर मिले चना पैकेटों को ग्राम पंचायत कलिकापुर के रोजगार सहायक को सुपुर्द कर दिया गया है। खाद्य विभाग ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    पीडीएस वितरण में गड़बड़ी की पुष्टि नहीं

    जिला प्रशासन ने अपने पक्ष में स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चना वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा खाद्यान्न की कमी की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन एवं खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है और पूरे मामले की निगरानी की जा रही है।

    अज्ञात के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

    प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सड़क किनारे मिले चना पैकेट वहां तक कैसे पहुंचे और उन्हें किसने फेंका। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें………

    IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    Views: 717
    Offbeat News Impact
    Previous ArticleIPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में
    Next Article पस्ता पुलिस का मवेशी तस्करों पर शिकंजा : दो मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.