Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026

    दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश
    • ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    • महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि
    • रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला
    • 20 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर हंगामा
    • छह मवेशियों को कथित रूप से क्रूरता के साथ ले जाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
    • रामानुजगंज में पुलिया के नीचे गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»सनावल रोड पर दर्दनाक हादसा : ईंट लदे ट्रैक्टर ने चार युवकों को कुचला, गांव में पसरा मातम
    Chhattisgarh

    सनावल रोड पर दर्दनाक हादसा : ईंट लदे ट्रैक्टर ने चार युवकों को कुचला, गांव में पसरा मातम

    ग्रामीणों का आरोप- हादसे के बाद भी नहीं रुका चालक, घायलों को 100 मीटर तक घसीटता रहा ट्रैक्टर
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्राम पीपरपान के पास सनावल रोड पर तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार मृतक युवक डिंडो बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे सुंदरपुर मोड़ से आगे ग्राम पीपरपान के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर ईंट से लदा हुआ था और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद भी चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका और घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई।

    हादसे में रमेश पण्डो (19), मनोज पण्डो (21), नरेश पण्डो (19) और राकेश पण्डो (17) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। पूरे गांव में शोक व्याप्त है और लोग हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं।

    ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय पर बेहतर इलाज और त्वरित मदद मिल जाती तो शायद कुछ युवकों की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक को जल्द गिरफ्तार करने तथा दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    मामले में सनावल थाना प्रभारी टीआई बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

    इसे भी पढ़ें………

    वैश्विक संकट का असर : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ ईंधन

    Post Views: 2,817
    Accident Sanawal Road Accident
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleवैश्विक संकट का असर : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ ईंधन
    Next Article कन्हर नदी में अवैध खनन का खेल : पोकलेन मशीनों से दिनदहाड़े निकाली जा रही रेत, दूसरे राज्यों तक सप्लाई
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026

    दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा

    July 18, 2026

    महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026

    दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा

    July 18, 2026

    महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

    July 18, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश
    • ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    • महुआ शराब की गंध से बस्ती में पहुंचा हाथी, बुजुर्ग की जान गई; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि
    • रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.