Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»फर्जी डोमिसाइल रैकेट : छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब, 4 आरोपित गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    फर्जी डोमिसाइल रैकेट : छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब, 4 आरोपित गिरफ्तार

    कूटरचित दस्तावेजों के जरिए छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ समेत केंद्रीय बलों में दिलाई जा रही थी भर्ती, डोंगरगढ़ से संचालित हो रहा था पूरा नेटवर्क
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ का फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती कराने वाले गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में मुख्य आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न तहसील कार्यालयों से फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनवाते थे और इसके आधार पर अन्य राज्यों के युवकों को केंद्रीय बलों में भर्ती कराया जाता था।

    मामले की शुरुआत 28 अप्रैल 2026 को हुई, जब तहसीलदार बलरामपुर ने थाना कोतवाली बलरामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 204 कोबरा बटालियन सीआरपीएफ करनपुर जगदलपुर में पदस्थ कांस्टेबल सुमित अचल सिंह ने विशाल सोनी के शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अपने नाम से स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनवाया था। यह आवेदन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से तहसील कार्यालय बलरामपुर में प्रस्तुत किया गया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 78/2026 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत मामला कायम किया। विवेचना के दौरान 14 मई 2026 को राजस्थान के धौलपुर जिले के ग्राम रुंध निवासी सुमित अचल सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षण कोटे का अवैध लाभ लेकर वर्ष 2023 में एसएससी के माध्यम से सीआरपीएफ में भर्ती हासिल की थी।

    जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को इस फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क का पता चला। मामले में मुख्य आरोपित मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के ग्राम खांद का पुरा निवासी विवेक सिंह तोमर और सह-आरोपित आकाश सिंह शर्मा को 22 मई 2026 को रायपुर से हिरासत में लेकर बलरामपुर लाया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को 23 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि विवेक सिंह तोमर ने स्वयं भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए डोंगरगढ़ से छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। वहीं आकाश शर्मा ने अपना नाम बदलकर तुकेश्वर पिता भोजराम निवासी बलरामपुर दर्शाते हुए फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार करवाया। साथ ही दीपक चौरसिया के शैक्षणिक दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर निवासी प्रमाण पत्र हासिल किया गया।

    मामले की आगे की जांच में राजनांदगांव जिले के बाघनदी थाना क्षेत्र स्थित सीतागोटा निवासी ओमप्रकाश चंद्रवंशी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि विवेक सिंह तोमर अलग-अलग राज्यों के लोगों के नाम से छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र बनवाने का काम देता था। इसके एवज में प्रति व्यक्ति 4 से 5 हजार रुपये लेकर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर फर्जी सिटीजन आईडी बनाई जाती थी। फिर आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड कर उनमें एडिटिंग कर संबंधित व्यक्ति का नाम जोड़कर ऑनलाइन आवेदन जमा किया जाता था।

    पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर सिस्टम भी जब्त किया है। जांच में यह भी सामने आया कि विवेक सिंह तोमर एक फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवाने के बदले प्रति व्यक्ति 3 से 4 लाख रुपये तक वसूलता था।

    पुलिस विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि केंद्रीय पुलिस बलों की भर्ती में छत्तीसगढ़ राज्य का कटऑफ अन्य राज्यों की तुलना में कम होने के कारण दूसरे राज्यों के लोग फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती का लाभ ले रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि बलरामपुर के अलावा डोंगरगढ़ तहसील कार्यालय से भी लगभग 20 से 25 फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इन प्रमाण पत्रों का उपयोग कर कई गैर-निवासी युवक सीआरपीएफ, एसएसबी और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय बलों में भर्ती हुए हैं अथवा भर्ती होने का प्रयास कर चुके हैं।

    पुलिस अब संबंधित केंद्रीय सुरक्षा बलों से पत्राचार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

    इसे भी पढ़ें…………

    उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस : छह आरोपितों की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

    Views: 874
    Balrampur Police CRPF Fake Deomicile
    Previous Articleउत्पाद सिपाही पेपर लीक केस : छह आरोपितों की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी : हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.