Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर DEO का कारण बताओ नोटिस : संयुक्त संचालक ने कहा- उचित नहीं, मांगा जायेगा जवाब
    Chhattisgarh

    कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर DEO का कारण बताओ नोटिस : संयुक्त संचालक ने कहा- उचित नहीं, मांगा जायेगा जवाब

    संयुक्त संचालक बोले- कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड का उपयोग प्रथम दृष्टया उचित नहीं
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बलरामपुर द्वारा कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर जारी किए गए कारण बताओ सूचना पत्र ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है। मामला सामने आने के बाद अब सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है। संयुक्त संचालक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पत्र जारी किया जाना उचित नहीं है और इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

    दरअसल, सोशल मीडिया और विभागीय समूहों में एक कारण बताओ सूचना पत्र वायरल हो रहा है, जो कलेक्टर कार्यालय, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के लेटरहेड पर जारी किया गया है। पत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में पदस्थ व्याख्याता (जीव विज्ञान) राजेंद्र कुमार देवांगन को जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पत्र पर हस्ताक्षर जिला शिक्षा अधिकारी के हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    क्या है पूरा मामला?

    27 मई 2026 को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आरोप पत्र के संबंध में निर्धारित अवधि के भीतर प्रतिवाद प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी आधार पर संबंधित शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 1 जून 2026 तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    पत्र में यह भी कहा गया है कि, निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध पृथक आरोप पत्र जारी करने का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा जाएगा।

    लेटरहेड को लेकर खड़े हुए सवाल

    मामले की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उक्त पत्र कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर जारी किया गया है, जबकि यह पत्राचार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबंधित है। दस्तावेज सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में अधिकार क्षेत्र और प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

    कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या किसी विभागीय अधिकारी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड का उपयोग कर इस प्रकार का पत्र जारी किया जा सकता है? यदि नहीं, तो इसके पीछे क्या कारण है?

    संयुक्त संचालक ने कहा- उचित नहीं

    इस संबंध में जब सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग संजय गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा, आपके माध्यम से यह जानकारी मिली है कि बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर पत्र जारी किया गया है। प्रथम दृष्टया यह उचित प्रतीत नहीं होता। मामले की जानकारी ली जाएगी तथा जिला शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

    संयुक्त संचालक के इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अब विभागीय स्तर पर इस पूरे प्रकरण की जांच और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

    शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना मामला

    पत्र सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कई कर्मचारी इसे प्रशासनिक प्रक्रिया में गंभीर चूक मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे तकनीकी त्रुटि बता रहे हैं।

    हालांकि अंतिम स्थिति जांच और विभागीय स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन संयुक्त संचालक के बयान के बाद यह मामला अब जिला स्तर से निकलकर संभागीय स्तर तक पहुंच चुका है।

    अब सबकी नजरें विभागीय कार्रवाई पर

    संयुक्त संचालक द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कहे जाने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले में क्या जवाब देते हैं और विभाग इस पूरे प्रकरण पर क्या कार्रवाई करता है। यदि नियमों के विपरीत कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड का उपयोग किया गया है तो यह प्रशासनिक जवाबदेही का विषय बन सकता है।

    इसे भी पढ़ें…………….

    NEET पेपर लीक के खिलाफ उबाल : रांची में युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन घेराव

    Post Views: 794
    Collector Office DEO Office
    Previous ArticleNEET पेपर लीक के खिलाफ उबाल : रांची में युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन घेराव
    Next Article आधी रात चला बुलडोजर : वाराणसी की 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद ढहाई गई
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.