Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»वन वाटिका में छह भैंसों की दर्दनाक मौत : करेंट की आशंका से दहशत, जंगल में बिछे मौत के तार पर उठे सवाल
    Chhattisgarh

    वन वाटिका में छह भैंसों की दर्दनाक मौत : करेंट की आशंका से दहशत, जंगल में बिछे मौत के तार पर उठे सवाल

    तेंदूपत्ता सीजन में जंगल जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा पर चिंता, अवैध करंट तार बिछाने की आशंका
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 28, 2026Updated:May 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र स्थित वन वाटिका में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में छह भैंसों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला करेंट लगने का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पशुपालक अकलू यादव के परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन भैंसों के दूध से परिवार का भरण-पोषण होता था, वे कुछ ही घंटों में तड़प-तड़प कर मौत के मुंह में समा गईं।

    वार्ड क्रमांक 15 निवासी पशुपालक अकलू यादव ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब 3 बजे वह अपनी छह भैंसों को रोज की तरह वन वाटिका क्षेत्र में हरा चारा चरने के लिए छोड़कर घर लौट आए थे। उनका घर भी वन वाटिका के समीप स्थित है। प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे के बीच सभी भैंसें अपने आप वापस घर लौट आती थीं, लेकिन गुरुवार को काफी देर तक भैंसें वापस नहीं आईं तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके बाद वह तलाश करते हुए वन वाटिका पहुंचे। अकलू यादव ने बताया कि वन वाटिका के भीतर नर्सरी से करीब 100 मीटर आगे पगडंडी पार करने पर उनकी सभी छह भैंसें मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। सभी भैंसें लगभग 10-10 मीटर की दूरी पर गिरी हुई थीं। मृत पशुओं के पैरों में गंभीर जलने के निशान पाए गए।

    पशुपालक ने आशंका जताई कि यह निशान ठीक वैसे ही हैं जैसे हाईटेंशन तार या बिजली के करेंट की चपेट में आने पर बनते हैं। घटना को देखकर पशुपालक और उनके परिजन फफक पड़े।

    घटना ने जंगल क्षेत्रों में बिछाए जाने वाले अवैध करेंट तारों की भयावहता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इन दिनों रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण का सीजन चल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ने जाते हैं। ऐसे में यदि जंगली सूअर या अन्य वन्यजीवों के शिकार के लिए अवैध रूप से बिजली के तार बिछाए गए हैं, तो यह न सिर्फ पशुओं बल्कि इंसानों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

    ग्रामीणों ने मामले की गंभीर जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अकलू यादव ने बताया कि उनके पास कुल 17 भैंसें थीं और दूध बेचकर ही परिवार का जीवनयापन होता था। एक साथ छह भैंसों की मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा संकट खड़ा हो गया है।

    ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे अवैध तरीकों पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

    इधर, रामानुजगंज रेंजर डॉ. दिलरुबा बानो ने बताया कि मामले में मुआवजा प्रकरण तैयार किया जाएगा। देर शाम होने के कारण गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शुक्रवार को पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग द्वारा घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

    इसे भी पढ़ें…….

    खलिहान में बड़ा हादसा : कुटी मशीन की चपेट में आया मजदूर, दोनों हाथ कटे

    Views: 853
    Ramanujganj Van Vatika
    Previous Articleखलिहान में बड़ा हादसा : कुटी मशीन की चपेट में आया मजदूर, दोनों हाथ कटे
    Next Article बलरामपुर में मौसम ने ली करवट : गरज-चमक के साथ जमकर बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.