Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ, 667 करोड़ से अधिक के 211 विकास कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ, 667 करोड़ से अधिक के 211 विकास कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तातापानी में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री दोपहर हेलीकॉप्टर से तातापानी स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले को 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत के 211 विकास कार्यों की सौगात देते हुए शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

    तातापानी पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्वप्रथम तातापानी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात विशाल भगवान शिव की प्रतिमा के समीप बच्चों के साथ पतंग उड़ाते हुए मुख्यमंत्री ने महोत्सव के उत्सवी वातावरण में सहभागिता निभाई, जिससे आयोजन में विशेष उल्लास देखने को मिला।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री इसके बाद सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित 200 कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

    महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों रामानुजगंज, सामरी और प्रतापपुर में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, खेल, आवास, जलापूर्ति और नगरीय विकास से जुड़े कुल 211 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 71 कार्यों का शिलान्यास तथा 140 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिनकी कुल लागत 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक है।

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कामकाजी महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रांजिट होटल की स्थापना की घोषणा की। साथ ही तातापानी महोत्सव को स्थायी पहचान और निरंतरता देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की। अंत में मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिले के युवाओं के लिए आधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।

    इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए तथा उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महराज, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, उद्देश्वरी पैकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यों व घोषणाओं से जिले में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना रहा।

    ये भी पढ़िए……..

    अपडेट : रांची से लापता अंश और अंशिका सकुशल रामगढ़ से हुए बरामद

    Post Views: 964
    Tatapani Mahotsav 2026
    Previous Articleअपडेट : रांची से लापता अंश और अंशिका सकुशल रामगढ़ से हुए बरामद
    Next Article अंश और अंशिका 12 दिनों से सो रहे थे पुआल के बिस्तर पर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.