- केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को चुनौती देने वालों के खिलाफ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रशासन ने अब सीधे मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार देर शाम एक अभूतपूर्व कार्रवाई में कलेक्टर राजेंद्र कटारा स्वयं मैदान में उतरे और अंतरराज्यीय सीमा से अवैध धान तस्करी को पकड़कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि जिले में धान माफिया के लिए अब कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचेगा। विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत तालकेश्वरपुर अंतरराज्यीय सीमा के घने जंगलों में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही कलेक्टर कटारा ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। अंधेरे और दुर्गम जंगलों के बीच करीब 3 किलोमीटर…
नई दिल्ली। भारत हो या विश्व का कोई भी देश, राजनीति में राजनेताओं को दिए जाने वाले उपनाम केवल संबोधन के लिए नहीं होते, बल्कि जनता के मन में बसे उनके व्यक्तित्व, योगदान और छवि का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। आज़ादी के पहले या बाद में, यह परंपरा निरंतर चलती रही है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यह उपनाम उनके बच्चों के प्रति विशेष लगाव और उनकी कोमल, सहृदय छवि का प्रतीक बन गया। दूसरी ओर, देश को एकजुट करने वाले प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष…
रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राउरकेला (ओडिशा) में हुई चार हजार किलोग्राम विस्फोटक लूट मामले में अहम खुलासा किया है। एनआईए की जांच में पता चला है कि झारखंड और ओडिशा के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक की लूट की थी। इस मामले में एनआईए ने 11 नक्सलियों पर चार्जशीट दाखिल किया है। इनमें झारखंड के सारंडा में सक्रिय एक करोड़ इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल, जरजा मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत, शिवा बोदरा, अमित मुंडा, सुखलाल मुंडा, रवि, राजेश, सोहन और अप्टन शामिल हैं। एनआईए ने अपनी जांच…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को ब्लॉक वाड्रफनगर के शासकीय हाई स्कूल मनबासा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा समाप्त होते ही आठ छात्राएं एक साथ जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। अचानक हुई इस घटना से स्कूल स्टाफ और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बन गई। शिक्षक तुरंत हरकत में आए और स्थानीय लोगों की मदद से सभी छात्राओं को तत्काल सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया गया, जहां मेडिकल टीम उनका उपचार कर रही है। अस्पताल में सभी छात्राएं सुरक्षित, हालत सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि, सभी छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया…
बलरामपुर। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में जिला स्तरीय सत्यापन समिति की गुरुवार को हुई अहम कार्यवाही के बाद आज फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन समिति ने दस्तावेजों के विस्तृत परीक्षण की आवश्यकता बताते हुए निर्णय 29 दिसंबर तक टाल दिया। फैसले में देरी से नाराज़ सर्व आदिवासी समाज ने चांदो चौक के पास चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। समिति के समक्ष आज दोनों पक्ष उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता पक्ष ने अपने सभी दस्तावेज समिति के हवाले कर दिए, जबकि बचाव पक्ष द्वारा पूर्व में दर्ज आपत्तियों पर…
बलरामपुर। जिले के प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र विवाद की बहुचर्चित सुनवाई गुरुवार को जिला स्तरीय छानबीन समिति के समक्ष संपन्न हुई। इस दौरान समिति के सामने दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जहां बचाव पक्ष ने जाति संबंधी साक्ष्यों का प्रस्तुतिकरण के लिए समय मांगा, वहीं शिकायतकर्ता पक्ष ने अपने दस्तावेज समिति को सौंप दिए। समिति ने सभी दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 29 दिसंबर निर्धारित कर दी है। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भानु प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में…
बलरामपुर। प्रतापपुर–वाड्रफनगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रकरण में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक आज 11 दिसंबर को निर्धारित है। इसी बैठक को देखते हुए कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी संभावित भीड़ या तनाव की स्थिति से निपटने प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के बिलकुल बगल स्थित जिला पंचायत भवन को अस्थायी जेल घोषित कर दिया है। इसके…
बलरामपुर। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र सत्यापन विवाद से उपजे तनाव के बीच जिला प्रशासन ने बुधवार शाम बड़ा कदम उठाते हुए जिला कार्यालय बलरामपुर के 500 मीटर परिधि में धारा 144 लागू कर दी है। 11 दिसंबर को जिला स्तरीय जाति सत्यापन समिति की अहम बैठक होने वाली है, वहीं पिछली बैठक के बाद उत्पन्न तनाव और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका में यह आदेश जारी किया है। तनाव बढ़ने की आशंका, हाईवे जाम के बाद प्रशासन चौकन्ना इससे पूर्व सर्व आदिवासी समाज द्वारा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन और…
रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच कर रहा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पूर्व उत्पाद आयुक्त एवं झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के पूर्व प्रबंध निदेशक भारतीय प्रशासनिक सेवाा (आईएएस) के अधिकारी अमित कुमार से लगातार पूछताछ कर रहा है। एसीबी ने बुधवार को भी उन्हें चौथी बार पूछताछ के लिए तलब किया। अमित कुमार वर्तमान में वाणिज्यकर विभाग के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले एसीबी ने मंगलवार को भी उनसे तीसरे दिन लगातार पूछताछ की थी, लेकिन जांच टीम उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें आज फिर बुलाया गया, जहां…
पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित किया गया। कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का नियमितीकरण, वेतन संरचना में सुधार, सेवा शर्तों में स्पष्टता और व्यवहारिकता, पदोन्नति नीति लागू करना और कार्यस्थल पर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना शामिल है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा कर्मचारियों ने बताया…