Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026

    ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    • स्मार्ट मीटर लगते ही बढ़ गया बिजली बिल? कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, अब घर-घर भरवाए जाएंगे फॉर्म
    • फसल चरने से भड़के लोगों ने मवेशी को घेरा, लाठी-डंडे और टांगी से किया हमला; चार गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Entertainment»भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती
    Entertainment

    भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पिछले कई वर्षों में फिल्म, टीवी, संगीत और खेल जगत की कई हस्तियों ने बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है। कुछ सक्रिय सांसद के रूप में काम कर रहे हैं, तो कुछ पार्टी के मजबूत समर्थक बने हुए हैं।

    भाजपा इन सेलेब्रिटीज की लोकप्रियता का इस्तेमाल युवा मतदाताओं और विभिन्न वर्गों तक अपनी बात और पहुंच बढ़ाने के लिए करती आ रही है। भाजपा में शामिल ये सितारे स्वीकारते हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुख नीतियों और सुशासन से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ फेम अभिनेत्री हेमा मालिनी ने साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं और तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं। इसी तरह, ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल ने 2019 में बीजेपी जॉइन की। उन्होंने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद के रूप में भी सेवा की। हालांकि, साल 2023 में उन्होंने घोषणा कर दी कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे।

    नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत साल 2024 में बीजेपी में शामिल हुईं और मंडी (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल की। वह वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं। अभिनेता रविकिशन ने साल 2017 में भाजपा की सदस्यता ली थी। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं और पार्टी की कई गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। वह दो बार 2019 और 2025 सांसद निर्वाचित हो चुके हैं।

    भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी भी भाजपा में शामिल हैं। दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं। मनोज तिवारी दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से साल 2014, 2019 और 2024 में सांसद चुने गए हैं। उन्होंने 2013 में भाजपा की सदस्यता ली थी।

    वहीं, रामानंद सागर के टीवी शो रामायण फेम अरुण गोविल साल 2021 में बीजेपी में शामिल हुए और साल 2024 में मेरठ से लोकसभा चुनाव जीता। वह वर्तमान में सांसद हैं। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मशहूर हैं। उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह पूर्व में केंद्र सरकार में मंत्री और अमेठी की सांसद भी रह चुकी हैं।

    दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी बीजेपी के साथी रह चुके हैं। बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और सांसद भी रहे। उन्होंने 2004 से 2009 तक सांसद के तौर पर सेवाएं भी दी थीं। बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। अभिनेत्री जयाप्रदा भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं और उन्होंने साल 2019 में भाजपा का दामन थामा था।

    अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती साल 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे। वह पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक भी हैं। इसके अलावा, अनुपम खेर, मनोज जोशी, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल जैसे सितारे बीजेपी में शामिल तो नहीं रहे मगर अक्सर समर्थन करते नजर आते हैं।

    इसे भी पढ़ें………….

    जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला: अमित जोगी को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने कहा-सभी आरोपियों के लिए एक समान न्याय जरूरी

    Post Views: 404
    BJP Sthapna
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleजग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला: अमित जोगी को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने कहा-सभी आरोपियों के लिए एक समान न्याय जरूरी
    Next Article झारखंड के पलामू में आपसी विवाद में युवक ने सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    July 19, 2026

    Bollywood कपल गोल : Neha Dhupia की खूबसूरत पोस्ट ने बनाया एनिवर्सरी को और खास; देखिए VIDEO

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026

    ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.