Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त

    October 8, 2026

    Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    October 8, 2026

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    • रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग
    • बलरामपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, 121 करोड़ के 49 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डौरा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, 137 आवेदनों में 17 का मौके पर निराकरण
    • बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन
    • कोरबा में टेलर ने बाइक को मारी टक्कर, रामानुजगंज के युवक की मौके पर मौत
    • UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»दांडी मार्च : महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी…कैसे नमक सत्याग्रह बना जनक्रांति
    National

    दांडी मार्च : महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी…कैसे नमक सत्याग्रह बना जनक्रांति

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। 1930 के उस दौर में अंग्रेजों ने नमक पर इतना ज्यादा टैक्स लगा रखा था कि कीमत आम जनता के लिए बहुत बढ़ गई थी। जब महात्मा गांधी ने ‘नमक’ को हथियार बनाने की बात कही, तो जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेता भी सोच में पड़ गए थे। उन्हें लगा कि आम नमक से कैसी क्रांति? लेकिन गांधी जी की दूरदृष्टि उस समय किसी आम नेता की समझ से बहुत आगे थी।

    1882 का ‘ब्रिटिश साल्ट एक्ट’ एक ऐसा क्रूर कानून था जिसने भारतीयों को अपने ही देश के समंदर से नमक बनाने पर रोक लगा दी थी। इसे इतना महंगा कर दिया गया कि गरीबों की थाली से स्वाद और सेहत दोनों छिन गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    12 मार्च 1930 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के बाहर हजारों की भीड़ जमा थी। 61 वर्षीय महात्मा गांधी ने 78 चुने हुए स्वयंसेवकों के साथ अपनी पदयात्रा शुरू की। इसमें 19 साल के गुजराती युवा पृथ्वीराज से लेकर 44 साल के बंगाली दुर्गेश चंद्र तक शामिल थे। नेपाल के महावीर गिरी और उत्तराखंड के पहाड़ों से आए ज्योतिराम कांडपाल जैसे लोग भी इस दल का हिस्सा थे।

    240 मील (करीब 388 किलोमीटर) दूर नवसारी जिले का एक छोटा सा तटीय गांव दांडी तक पहुंचने का लक्ष्य था। अगले 24 दिनों तक यह जत्था रोज 16 से 24 किलोमीटर नंगे पैर या साधारण चप्पलों में चला। रास्ते में हजारों लोग जुड़ते गए।

    5 अप्रैल की शाम यह विशाल जनसैलाब दांडी के तट पर पहुंचा। अगले दिन 6 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे गांधी जी ने समंदर के पानी में स्नान किया। फिर वे कीचड़ भरे तट पर झुके और वाष्पीकरण से जमे प्राकृतिक नमक को अपनी मुट्ठी में उठा लिया। गांधी जी ने कहा था कि इस नमक के साथ मैं ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला रहा हूं।

    इसके बाद तमिलनाडु से लेकर बंगाल तक, लाखों लोगों ने समंदर के किनारे अवैध रूप से नमक बनाना शुरू कर दिया। इस आंदोलन की सबसे खूबसूरत बात यह थी कि पहली बार हजारों महिलाएं घरों की चौखट लांघकर सड़कों पर आ गईं। उन्होंने विदेशी कपड़ों की होली जलाई और शराब की दुकानों पर धरने दिए।

    इस विरोध प्रदर्शन के चलते अंग्रेज सरकार बौखला गई थी। 4 मई की आधी रात को गांधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद धरसाना में जो हुआ, उसने दुनिया को रुला दिया। 21 मई को सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में 2,500 शांतिपूर्ण सत्याग्रहियों पर ब्रिटिश पुलिस ने लाठियों से जो क्रूर प्रहार किया, वह अमानवीय था। अमेरिकी पत्रकार वेब मिलर ने जब इस बर्बरता की रिपोर्टिंग की, तो पूरी दुनिया में ब्रिटिश राज की निंदा हुई। ‘टाइम मैगजीन’ ने गांधी जी को ‘मैन ऑफ द ईयर’ घोषित कर दिया।

    इस मार्च ने अंग्रेजों के आर्थिक ढांचे की कमर तोड़ दी। मजबूर होकर वायसराय लॉर्ड इरविन को गांधीजी के साथ बराबरी के दर्जे पर बैठकर ‘गांधी-इरविन समझौता’ (1931) करना पड़ा। गांधी-इरविन समझौता, जिसे ‘दिल्ली समझौता’ के नाम से भी जाना जाता है।

    इस समझौते के जरिए कांग्रेस सविनय अवज्ञा आंदोलन को तुरंत बंद करने पर सहमत हुई। ब्रिटिश सरकार उन सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने के लिए तैयार हो गई जिन पर हिंसा का आरोप नहीं था। समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने उपभोग के लिए बिना कर दिए नमक बनाने की अनुमति दी गई। शराब और विदेशी कपड़ों की दुकानों के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने के अधिकार को स्वीकार किया गया। कांग्रेस दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए सहमत हो गई। सरकार ने आंदोलन के दौरान जब्त की गई संपत्ति (जो अभी बेची नहीं गई थी) को वापस करने का आश्वासन दिया।

    इसे भी पढ़ें…………

    ‘धुरंधर’, ‘केरल स्टोरी’ व ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, लगाया झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप

    Post Views: 367
    DANDI MARCH SATYAGRAH
    Previous Article‘धुरंधर’, ‘केरल स्टोरी’ व ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, लगाया झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप
    Next Article तीन माह का राशन वितरण बना मुसीबत, तपती धूप में घंटों इंतजार- SDM बोले, व्यवस्था में करेंगे सुधार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    October 8, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त

    October 8, 2026

    Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    October 8, 2026

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026

    बलरामपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, 121 करोड़ के 49 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    • रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग
    • बलरामपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, 121 करोड़ के 49 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डौरा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, 137 आवेदनों में 17 का मौके पर निराकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.