Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र में एक बाघ का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। शरीर पर गहरे घाव और दांत-नाखून गायब होने से यह मामला सामान्य मौत का नहीं, बल्कि अवैध शिकार से जुड़ा माना जा रहा है। घटना गुरु घासीदास-तैमोर-पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत हुई है, जहां बाघों की नियमित आवाजाही दर्ज की जाती रही है। जानकारी अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने घुई वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 705 में एक बाघ को मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी…

Read More

बलरामपुर। जिले में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा अब जानलेवा साबित होने लगा है। सोमवार सुबह अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर जमाई क्षेत्र के पास अचानक हुए एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक को समय पर न देख पाने से अर्टिगा कार उससे जा टकराई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के छह सदस्य सवार थे, जिनमें दो महिलाएं, दो बच्चे, एक बुजुर्ग और चालक शामिल थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह दब गया।…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के थाना पस्ता अंतर्गत चौकी डवरा क्षेत्र में राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ कर सरकारी व निजी भूमि को फर्जी तरीके से दर्ज कर धान बिक्री कराने के गंभीर मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में भुईयां पोर्टल के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना व षड्यंत्र कर फर्जी नाम दर्ज कराने की पुष्टि होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी डवरा में अपराध क्रमांक 45/2025 के तहत धारा 318, 319, 336, 338, 340 एवं 61 भारतीय…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के एक ही दिन में आकस्मिक निधन से न्यायालय परिसर और जिला बार एसोसिएशन में शोक की लहर फैल गई। जिला बार एसोसिएशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष कुमार सिंह (54) का शुक्रवार को भुइयांडीह गोलचक्कर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे वर्ष 2005 से जमशेदपुर जिला बार संघ से जुड़े हुए थे। दुर्घटना के बाद उनके बड़े पुत्र उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें…

Read More

धनबाद। केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की गंभीर घटना को लेकर शनिवार को झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने प्रभावित इलाके का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर यह दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ प्रभारी डीजीपी तदास मिश्रा, बीसीसीएल के सीएमडी, धनबाद उपायुक्त, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आशंकाएं सुनीं।…

Read More

पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात 11.30 बजे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हादसे में हाइवा (एमपी 66 जेड 5791) और ट्रक (यूपी 83 डीटी 0646) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। शनिवार सुबह 11 बजे जाम हटाया गया। ट्रक यूपी के आगरा से रांची की ओर माल लेकर जा रहा था। कचहरी चौक की ओर से रेडमा ओवरब्रिज पर चढ़ते…

Read More

पलामू। जिले के पांकी और मनातू थाना क्षेत्र में शनिवार को अफीम की खेती नष्ट करने को लेकर अभियान चलाया गया। पांकी में जहां 5 एकड़ में खेती नष्ट की गयी, वहीं मनातू में 4 एकड़ खेती को बर्बाद किया गया। दोनों जगह पर अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और नाम-पता सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वन विभाग की ओर से वन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिले की एसपी के अनुसार पांकी थाना क्षेत्र के जोबला के जंगली क्षेत्र में ताल पिकेट के पुलिस पदाधिकारी और…

Read More

रांची। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी राज्यों (जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश) से आने वाली ठंडी हवाएं पूर्वी और मध्यवर्ती राज्यों में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इससे झारखंड सहित विभिन्न जिलों में फिलहाल ठंड में कमी आई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी दिनों में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद ओलीडीह ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर मोहम्मद शारिक अली को नया ओलीडीह ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष द्वारा कराई गई विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। पुलिस को विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि…

Read More

बलरामपुर। जिले के तातापानी क्षेत्र में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। वायरल वीडियो तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति के हाथ-पैर बंधे हुए हैं और कुछ लोग उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में व्यक्ति अपना नाम अमित बता रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि तातापानी चौकी प्रभारी एसआई उमेश सिंह ने की है। चौकी…

Read More