- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
- एमजीएम अस्पताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, नशे की लत बनी वजह
- आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी के फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के विरोध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से किया गया सड़क जाम गुरुवार को छह घंटे बाद समाप्त हो गया। सुबह से टिनप्लेट गोलचक्कर पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के मौके पर पहुंचने और ठोस कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। अधिकारियों के समझाने और भरोसा दिलाने के बाद परिजन जाम हटाने…
रांची। रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र में थार जीप से छह लोगों को कुचलने के मामले में आरोपित चालक अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय वाहन में उसके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे। चुटिया थाना पुलिस ने थार जीप को भी जब्त कर लिया है। सिटी डीएसपी केवी रमण ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि चुटिया थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौक के पास बुधवार देर रात थार जीप ने छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें…
बलरामपुर। बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व व पुलिस टीम के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में रामचंद्रपुर पुलिस ने छह और आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे दो दिन पूर्व इसी प्रकरण में 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब तक कुल 21 आरोपित सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। बलरामपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 54/2025 के तहत धारा 296, 351(3), 191(1), 221, 132 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस के…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्राचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। बावजूद इसके, केस दर्ज होने के छह दिन बाद भी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है जल्द आरोपित धर दबोच लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई थी, लेकिन वह फरार है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।…
कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में अपहरण की खबर झूठी निकली। पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर कथित अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पूरा मामला आपसी लेनदेन और अदालत में चल रहे ट्रक बिक्री विवाद से जुड़ा निकला। डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी काजल देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके पति प्रकाश मेहता सात फरवरी की रात से लापता हैं। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच 10 फरवरी को प्रकाश मेहता ने अपने मोबाइल फोन से कॉल कर बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से ताल्लुक रखने वाले युवा लोक गायक आनंद मिश्रा इन दिनों अपने भोजपुरी गीतों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। खास बात यह है कि आनंद मिश्रा रामानुजगंज के मध्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी भी हैं और सीमित समय निकालकर गायिकी को भी पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं। आनंद मिश्रा की गायिकी रामानुजगंज के साथ-साथ झारखंड के सरहदी क्षेत्र गढ़वा तक लोकप्रिय हो चुकी है। धार्मिक जागरणों और भक्ति कार्यक्रमों में जब वे प्रस्तुति देते हैं, तो श्रोता पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उनकी आवाज़ में भक्ति के साथ-साथ लोकभावना…
बलरामपुर। जिले में सामाजिक समरसता, सादगी और बेटियों के सम्मान का संदेश देने वाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस जिला स्तरीय समारोह में 150 जोड़े एक साथ वैवाहिक जीवन के पवित्र बंधन में बंधे। इनमें 145 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा 5 जोड़ों का विवाह ईसाई पद्धति से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुए सुखद, मंगलमय और सफल दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह में मुख्य अतिथि के…
रांची। राजधानी रांची से बच्चों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रातू थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक का है, जहां से 8 फरवरी को दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता बच्चियों की उम्र 16 वर्ष और 12 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानतकारी के अनुसार, 8 फरवरी को दोनों बहनें दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन चिंतित हो…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कटहल मोड़ के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर ही पूरी राशि जब्त कर ली। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नकद राशि चुनाव में खर्च करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। निकाय चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया…
पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर में डालटनगंज-गढवा मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक चलती अपाची बाइक (जेए14एल 1544) अचानक आग का गोला बन गई। गाड़ी मालिक इंद्रजीत पासवान एवं एक सवार ने कूदकर अपनी जान बचायी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग से जलकर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। बाइक एक वर्ष पुरानी थी। गाड़ी मालिक के अनुसार चलते-चलते बाइक अचानक धुआं छोड़ने लगी। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। बाइक चालक एवं सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते…