Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क
    Health

    चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। हममें से लगभग हर व्यक्ति ने कभी न कभी चक्कर आने की समस्या जरूर महसूस की होगी। कभी अचानक खड़े होने पर सिर हल्का लगने लगता है, तो कभी ऐसा महसूस होता है, जैसे शरीर अपना संतुलन खो रहा है। कई लोग इसे सामान्य बात मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में यह दो अलग-अलग मेडिकल स्थितियों से जुड़ा हो सकता है, पहला डिजीनेस और दूसरा वर्टिगो। देखने में ये दोनों एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें अंतर होता है।

    मेडिकल साइंस के मुताबिक, डिजीनेस एक सामान्य शब्द है, जिसका मतलब होता है हल्का चक्कर, कमजोरी या असंतुलन महसूस होना। इसमें जरूरी नहीं कि चीजें घूमती हुई लगें। कई बार व्यक्ति को ऐसा लगता है, जैसे वह गिर सकता है या उसे स्थिर खड़े रहने में परेशानी हो रही है। यह समस्या कई छोटे कारणों से हो सकती है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सबसे आम कारणों में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन शामिल है। जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो ब्लड प्रेशर गिर सकता है और दिमाग तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता, जिससे चक्कर आने लगता है। इसी तरह अगर किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर अचानक कम हो जाए, तो भी उसे कमजोरी और चक्कर महसूस हो सकते हैं। यह खासकर उन लोगों में ज्यादा देखा जाता है, जो लंबे समय तक खाना नहीं खाते या डायबिटीज के मरीज होते हैं।

    इसके अलावा, अचानक बैठने या लेटने से खड़े होने पर ब्लड प्रेशर गिर जाना भी एक आम कारण है, जिसे पोस्टुरल हाइपोटेंशन कहा जाता है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होने पर भी दिमाग को ऑक्सीजन कम मिलती है, जिससे चक्कर आने लगते हैं। मानसिक तनाव और चिंता भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। कई बार कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट भी डिजीनेस का कारण बनते हैं।

    अब बात करते हैं वर्टिगो की, जो डिजीनेस से अलग स्थिति होती है। वर्टिगो में व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है जैसे वह खुद या उसके आसपास की चीजें घूम रही हों, जबकि असल में सब कुछ स्थिर होता है। यह एक अलग तरह का चक्कर है जो शरीर के संतुलन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण होता है।

    वर्टिगो का सबसे आम कारण कान के अंदर मौजूद संतुलन प्रणाली में समस्या होती है। इसे बीपीपीवी कहा जाता है। इसमें सिर की हल्की सी मूवमेंट से भी अचानक तेज चक्कर आने लगता है। कुछ मामलों में कान का संक्रमण या अंदरूनी कान की बीमारी भी इसकी वजह बन सकती है।

    डॉक्टरों का कहना है कि अगर समस्या हल्की है तो कुछ आसान सावधानियों से राहत मिल सकती है। जैसे पर्याप्त पानी पीना, लंबे समय तक खाली पेट न रहना और अचानक तेजी से खड़े न होना। चक्कर आने पर तुरंत बैठ जाना या लेट जाना चाहिए ताकि गिरने से चोट न लगे।

    हालांकि, अगर चक्कर के साथ तेज सिरदर्द, बोलने में दिक्कत, नजर धुंधली होना या कमजोरी महसूस हो, तो यह गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

    इसे भी पढ़ें…………..

    कोयला मजदूरों की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, मुख्य कारखाना निरीक्षक तलब

    Post Views: 412
    Offbeat Health
    Previous Articleकोयला मजदूरों की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, मुख्य कारखाना निरीक्षक तलब
    Next Article हजारीबाग में दंपती पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल; परिजनों ने पति पर ही जताया शक
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है कनेक्शन

    April 9, 2026

    सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

    April 3, 2026

    शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

    February 9, 2025

    प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डाॅ संजय कुमार अब पारस हास्पिटल के वायस चेयरमैन

    January 29, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.