Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने दोनो फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी अधिकारियों…

Read More

रांची, विष्णु पांडेय : मंगलवार को भी भाजपा विधायकों ने नियोजन नीति को लेकर 60-40 नाय चलतौ लिखा टी शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे. भाजपा विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन और नारेबाजी की. कहा ‘60-40 नाय चलतौ’, ‘1932 की भेलो का नारा’ लगा रहे थे, भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि नियोजन नीति को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है. कैसे इस मामले पर राज्य में गतिरोध कायम रहे और युवा दर-दर भटकते रहे, इसपर सरकार काम कर रही है. सरकार के पास न तो रोजगार देने की नीति है और ना तो नियत उन्होंने कहा कि…

Read More

मुंबई, काली दास पाण्डेय। मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी (पश्चिम) स्थित मेयर हॉल में चर्चित समाजसेवी व कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2023’ समारोह का भव्य आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को एक नई दिशा प्रदान की हैं। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई नामचीन फिल्मी हस्तियां मौजूद…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। 14 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा के द्वारा कोडरमा जिले के परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा-144 द.प्र.स.) लागू किया गया है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2023 दिनांक 14.03.2023 से 03.04.2023 तक प्रथम पाली में आयोजित होगी और इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) -2023 दिनांक 14.03.2023 से 05.04.2023 तक द्वितीय पाली में आयोजित होगी। कोडरमा जिले में कुल 25 स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कोडरमा जिले के इन परीक्षा…

Read More

रांची, ऑफबीट संवाददाता : होली के बाद शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कार्यवाही शुरू होने से दिन की समाप्ति तक नियोजन नीति और रोजगार को लेकर गरम होता रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा के विधायकों ने सदन की सीढ़ियों पर नियोजन नीति को लेकर हंगामा किया। विधायकों ने 60:40 नाय चलतो के नारे लगाए। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को असंवेदनशील बताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। दिन के 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने नियोजन नीति को लेकर फिर हंगामा शुरू कर दिया। विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा…

Read More

नई दिल्ली, ऑफबीट संवाददाता : क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की हार के बाद भारत WTC, यानी कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना जून 7 से 11 जून के बीच ऑस्ट्रेलिया से होगा। सोमवार को न्यूजीलैंड ने WTC के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। इसके बाद टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया। WTC टूर्नामेंट के टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जबकि भारत ने दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जो लंदन स्थित ओवल स्टेडियम…

Read More

रांची, ऑफबीट संवाददाता: इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दो हिस्से में बांट दी गयी है। इसके तहत विद्यार्थियों से टर्म-1 और टर्म-2 पैटर्न में क्रमश: ऑब्जेक्टिव यानी मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन और सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके लिए समय भी बांटा गया है। एमसीक्यू प्रश्नों को ओएमआर शीट पर हल करने के लिए मैट्रिक के विद्यार्थियों को 09:45 से 11:20 बजे तक और इंटर के विद्यार्थियों को 02 से 03:35 बजे तक का समय मिलेगा। जबकि, सब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करने के लिए मैट्रिक के विद्यार्थियों को 11:25 से 01:05 बजे तक और इंटर के विद्यार्थियों को 03:40 से 05:20…

Read More

मुंबई, ऑफबीट संवाददाता। फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। आखिरी बार 2008 में फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के गाने ‘जय हो’ के लिए एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला था। इसके 15 साल बाद भारत को ये अवॉर्ड मिला है। ‘जय हो’ गाने को ऑस्कर तो मिला, हालांकि ये ब्रिटिश फिल्म थी। ऐसे में ‘नाटू- नाटू’ ऑस्कर जाने वाला पहला ऐसा गाना है जो हिंदी फिल्म का है। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया, जिसका हुक स्टेप बनाने के लिए कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने 110…

Read More

रांची, विष्णु पांडेय। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य भर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण जिला स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किया है। इस क्रम में लोहरदगा में 63, गिरिडीह 56, पाकुड़ 66, सरायकेला खरसावां में 39, हजारीबाग में 80, रामगढ़ में 46, देवघर में 40, धनबाद में 62, दुमका में 166, पलामू में 117, बोकारो में 78, गोड्डा में 94, साहेबगंज में 38, लातेहार में 36, सिमडेगा में 13, पश्चिमी सिंहभूम में 36, पूर्वी सिंहभूम में 55, गुमला में 53, रांची में 93, कोडरमा में 50, खूंटी में 51, चतरा में 65 जन वितरण प्रणाली दुकान…

Read More

गोला, मनोज मिश्र। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत पतरातू गांव निवासी राजू डोम की बेटी टीना कुमारी 15 वर्ष की मौत रविवार सुबह को हो गई। बताया गया कि टीना दिव्यांग असहाय थी। वह चलने फिरने में पूरी तरह से असमर्थ थी। पिछले कई महीने से बीमार थी। साथ ही उसका नहीं हो पा रहा था इलाज। उसकी इलाज नहीं होने के कारण मौत हो गई। दिव्यांग किशोरी की मौत पर सियासत तेज हो गई है। लेकिन किशोरी की मौत से पूर्व गांव के राजनीतिक दल से लेकर सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों सहित किसी ने इस परिवार…

Read More