Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    • झारखंड में बारिश का अजब खेल! एक जिले में सामान्य से 13% ज्यादा, दूसरे में 60% की कमी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी

    500 करोड़ का AI मिशन, 100 डेटा लैब और 300 से ज्यादा स्टार्टअप; भारी मशीनरी प्लांट से लेकर सरकारी योजनाओं के पैसे तक पर लिए गए अहम फैसले
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार काे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन’ को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। यह मिशन 5 वर्षों के लिए होगा, जिस पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    इस मिशन के तहत 100 एआई डेटा लैब बनाई जाएंगी, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे, 300 से अधिक एआई स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी, 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन के कार्यों को आसान और तेज़ बनाने के लिए 50 से अधिक एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    यह मिशन भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के अनुरूप छत्तीसगढ़ को उत्तरदायी, नवाचार-आधारित और भविष्य उन्मुख डिजिटल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ में हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र की स्थापना के लिए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को रियायती दर पर भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बीईएमएल भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम है। हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र हेतु यह राज्य का पहला उद्योग होगा, जिसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ को देश के औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी और राज्य में आधुनिक भारी मशीन निर्माण उद्योग की शुरुआत होगी।

    मंत्रिपरिषद के इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य में बड़े निवेश को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। राज्य में संयंत्र की स्थापना से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और छत्तीसगढ़ विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।

    मंत्रिपरिषद् ने लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन के लिए वर्क्स एण्ड अकाउंट मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम लागू करने के प्रथम चरण को मंजूरी दी है। इस प्रणाली के माध्यम से कार्यों की स्वीकृति, ई-प्राक्कलन, ई-प्रोक्योरमेंट, ई-मेजरमेंट बुक, बिल भुगतान, लेखा प्रबंधन तथा गुणवत्ता की निगरानी जैसी सभी प्रक्रियाएं एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगी। सी-डैक, पुणे द्वारा विकसित इस प्रणाली को पहले लोक निर्माण विभाग में लागू किया जाएगा, जिसके बाद अन्य निर्माण एवं अधोसंरचना विभागों में भी इसका विस्तार किया जाएगा। इससे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, भुगतान की प्रक्रिया तेज होगी, कार्यों की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी और परियोजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनेगा।

    मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत बारहमासी सड़कों के निर्माण हेतु जारी दिशा-निर्देशों में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई। संशोधनों के तहत ग्रामीण आंतरिक गलियों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा सड़क निर्माण से पूर्व मनरेगा से मिट्टी कार्य की अनिवार्यता समाप्त की गई है। योजना की पात्रता का दायरा बढ़ाकर ऐसे सभी ग्रामीण मार्गों को शामिल किया गया है, जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अथवा अन्य योजनाओं में सम्मिलित नहीं हैं। आवश्यकता अनुसार नाबार्ड ऋण, पर्यावरण एवं अधोसंरचना विकास मद, खनिज न्यास मद सहित अन्य स्रोतों से भी वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जा सकेंगे। कार्यों का अनुमोदन प्रशासनिक विभाग करेगा तथा क्रियान्वयन की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय के लिए राज्यस्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जाएगी।

    मंत्रिपरिषद् ने वित्त विभाग के उस प्रस्ताव का अनुमोदन किया है, जिसके तहत एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) से छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के क्रियान्वयन हेतु “अंजाेर लाइट (अंजाेर लिंक्ड इंपलिमेंटेशन एंड गाइडेंस फाॅर हाेलिस्टिक ट्रेकिंग)’’ तकनीकी सहायता परियोजना के लिए 15 करोड़ रुपये का पूर्णतः अनुदान प्राप्त किया जाएगा। यह तीन वर्ष (एक दिसंबर 2026 से 30 नवंबर 2029) की बहु-क्षेत्रीय परियोजना है, जिसमें राज्य शासन अथवा भारत सरकार का कोई वित्तीय अंशदान नहीं होगा।

    परियोजना के अंतर्गत सार्वजनिक वित्त प्रबंधन को सुदृढ़ करना, पीपीपी इकोसिस्टम का विकास, ग्रीन एवं ब्लेंडेड फाइनेंस को बढ़ावा देना, राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों की कार्यक्षमता में सुधार, क्लाइमेट-रेजिलिएंट परियोजनाओं का विकास तथा छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अनुरूप प्राथमिकता आधारित परियोजनाओं की पाइपलाइन तैयार की जाएगी। इसके लिए परियोजना प्रबंधन इकाई की स्थापना की जाएगी।

    यह परियोजना पूर्णतः अनुदान आधारित होने से राज्य पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा तथा इससे संस्थागत क्षमता निर्माण, निवेश संवर्धन और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति को गति मिलेगी।

    मंत्रिपरिषद् ने राज्य योजनाओं के लिए स्टेट सिंगल नाेडल एजेंसी मॉडल लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की राशि का अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। अब योजनाओं की राशि विभिन्न बैंक खातों में लंबे समय तक निष्क्रिय नहीं रहेगी, बल्कि एक केंद्रीकृत मदर अकाउंट के माध्यम से आवश्यकता होने पर ही सीधे हितग्राहियों या वेंडरों को भुगतान किया जाएगा। यह मॉडल भारत सरकार द्वारा केंद्र प्रायोजित योजनाओं में लागू एसएनए प्रणाली की तर्ज पर राज्य की योजनाओं में भी लागू किया जाएगा, जिससे शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को और मजबूती मिलेगी।

    इस व्यवस्था से योजनाओं के क्रियान्वयन की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी, वित्तीय अनुशासन मजबूत होगा और निष्क्रिय राशि, गबन तथा बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी संभावनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। साथ ही, राज्य की नकदी प्रबंधन क्षमता बेहतर होगी, ब्याज का अनावश्यक बोझ कम होगा और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को आमजन एवं संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 200 करोड़ रूपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर/बॉन्ड जारी कर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निर्णय से कंपनी के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के नए विकल्प उपलब्ध होंगे, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा तथा राज्य के विद्युत अवसंरचना विकास को और गति मिलेगी।

    इसके लिए राज्य शासन द्वारा मूलधन एवं ब्याज के भुगतान पर प्रत्याभूति शुल्क में छूट सहित गारंटी प्रदान की जाएगी। साथ ही, लिस्टिंग प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक निर्णय लेने हेतु कंपनी के संचालक मंडल तथा आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए ऊर्जा विभाग को अधिकृत किया गया है।

    इसे भी पढ़ें……..

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार

    Post Views: 296
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleजेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    Next Article कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग

    August 6, 2026

    सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.