
ऑफबीट डेस्क। 06 अगस्त 1986 भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में एक ऐसी उपलब्धि लेकर आया, जिसने संतान सुख की उम्मीद लगाए लाखों दंपतियों के लिए नई राह खोली। इसी दिन मुंबई के जसलोक अस्पताल में भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ। इस उपलब्धि के साथ देश में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक के एक नए दौर की शुरुआत हुई।
मुंबई की मणि चावड़ा और उनके पति लंबे समय से संतान की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन प्राकृतिक रूप से गर्भधारण संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा हिंदुजा से परामर्श लिया। चिकित्सकीय सलाह के बाद आईवीएफ तकनीक के माध्यम से गर्भधारण की प्रक्रिया शुरू की गई।
आईवीएफ प्रक्रिया में प्रयोगशाला के भीतर शुक्राणु और अंडाणु का निषेचन कर भ्रूण तैयार किया गया। 30 नवंबर 1985 को तैयार भ्रूण को मणि चावड़ा के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया गया। इसके बाद 06 जनवरी 1986 को अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भधारण की पुष्टि हुई।
करीब नौ महीने बाद 06 अगस्त 1986 को सुबह लगभग 3:30 बजे मणि चावड़ा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का नाम हर्षा रखा गया। वह भारत में आईवीएफ तकनीक से जन्म लेने वाली पहली शिशु बनीं। बाद में हर्षा स्वयं भी मां बनीं, जिससे इस तकनीक की सफलता को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1825 – बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1906 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।
1914 – आस्ट्रिया ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1926 – अमेरिकी तैराक गेरट्रुड एडर्ल इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनीं।
1945 – जापान के हिरोशिमा शहर पर अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।
1960 – क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।
1962 – जमैका को स्वतंत्रता मिली।
1964 – अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।
1986 – भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1990 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति गुलाम इसाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया।
1996 – नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन होने की संभावना जताई।
1997 – श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बनाया।
2001 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक समझौता हुआ।
2002 – भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
2004 – फिजी के उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को वर्ष 2000 में प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के खिलाफ तख्तापलट के मामले में चार वर्ष की जेल की सजा हुई।
2005 – दोनों देश सीमा पर साझा गश्त तेज करने पर सहमत हुए।
2007 – मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
2007 – हंगरी के वैज्ञानिकों ने करीब 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 – भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को आंध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का ऑर्डर मिला।
2008 – बंगाल सरकार ने टाटा समूह को सिंगापुर से संयंत्र नहीं हटाने के लिए राजी किया।
2008 – सुप्रीम कोर्ट ने सिमी पर प्रतिबंध हटाने के फैसले के खिलाफ रोक लगाई।
2010 – जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोगों की मौत हुई।
2011 – यिंगलक शिनावात्रा थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012 – नासा का क्यूरियोसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
जन्म
1915 – गुरदयाल सिंह ढिल्लों – भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष।
1921 – के. एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1933 – ए. जी. कृपाल सिंह – भारतीय क्रिकेटर।
1944 – अविनाश दीक्षित – भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री।
1959 – राजेन्द्र सिंह – प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता।
1970 – एम. नाइट श्यामलन – भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्म निर्देशक।
निधन
1925 – सर सुरेन्द्रनाथ बनर्जी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता।
1982 – गोदे मुरहारी – छठवीं लोकसभा के उपाध्यक्ष।
1982 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट – प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1997 – बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य – असमिया साहित्यकार।
2003 – रॉबिन बनर्जी – प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार और दस्तावेजी फिल्म निर्माता।
2006 – सूरज भान – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता।
2018 – आर. के. धवन – भारतीय राजनीतिज्ञ और राज्यसभा सांसद।
2019 – सुषमा स्वराज – भाजपा की वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री।
महत्वपूर्ण अवसर
– विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
– हिरोशिमा दिवस
इसे भी पढ़ें…..


