
ऑफबीट डेस्क। आज कुछ राशियों के लिए रुके काम पूरे होने और प्रगति के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं, जबकि कुछ जातकों को कारोबार, स्वास्थ्य और धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और आपके लिए क्या कहते हैं सितारे।
मेष
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार और व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होगा और प्रगति का रास्ता खुलेगा। अपने काम में सुविधा मिलने से कार्यों में तेजी आएगी। शुभांक- 3, 5, 7
वृष
नई जिम्मेदारियां बढ़ने के आसार हैं। यात्रा शुभ रहेगी। अपने महत्वपूर्ण काम को प्राथमिकता दें। कारोबारी काम में बाधा आने से मानसिक अशांति बनी रह सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिलेगा और कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शुभांक- 2, 5, 7
मिथुन
सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति होगी। आर्थिक हित के कार्यों में साधनों की मदद मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखें। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में समय और धन खर्च हो सकता है। शुभांक- 2, 5, 6
कर्क
समय आपके पक्ष में बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति होती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधाओं को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम और प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। आलस्य का त्याग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कारोबारी काम में नया तालमेल और समन्वय बनेगा। शुभांक- 1, 4, 8
सिंह
मित्रों के साथ साझेदारी में किए जा रहे काम में लाभ मिलेगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम आसानी से संपन्न होंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक- 2, 6, 8
कन्या
शिक्षा के क्षेत्र में आशानुकूल परिणाम मिलने में संदेह रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन सकती है। मित्रों से सावधानी बरतें। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करना लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी, हालांकि पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रह सकती है। शुभांक- 3, 5, 8
तुला
खान-पान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होगा और प्रगति का रास्ता खुलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्यों के लिए नए रास्ते बनेंगे। अपने हित के काम सुबह ही निपटा लेना बेहतर रहेगा। आगे धन संबंधी सुविधा सीमित रह सकती है। कामकाज भी सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। शुभांक- 3, 5, 8
वृश्चिक
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। हर्ष और उल्लास के बीच मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन रहेगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ मिलेगा।शुभांक- 1, 3, 5
धनु
कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की भागदौड़ से बचना बेहतर होगा। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय पर निपटा लें। संतान की उन्नति के योग हैं। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक- 5, 7, 9
मकर
आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नया वस्त्र-आभूषण प्राप्त हो सकता है। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। अल्प परिश्रम से ही लाभ मिलने के योग हैं। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी और प्रगति का रास्ता खुलेगा। शुभांक- 1, 6, 8
कुंभ
सुख-आनंददायक समय रहेगा। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ मिलने पर प्रसन्नता होगी। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय अनुकूल है। सुखद अनुभूतियां मन को प्रसन्न रखेंगी। मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे, हालांकि खर्च अधिक होने की संभावना है। ज्ञानार्जन के लिए अच्छा वातावरण बनेगा। शुभांक- 1, 3, 8
मीन
शुभ कार्यों के लाभदायक परिणाम मिलेंगे। कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन लाभ भी होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में उन्नति के साथ प्रसन्नता बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान मिलेगा।शुभांक- 5, 7, 9
इसे भी पढ़ें………
कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत


