Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी

    August 6, 2026

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी
    Jharkhand

    जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी

    आमरण अनशन के 13वें दिन छात्र नेता ने कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, अनहोनी हुई तो आंदोलन और तेज होगा
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड में 14वीं जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में बार-बार हो रही अनियमितताएं धांधली और घोटाले की बात पर आक्रोशित छात्र अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षाएं रद्द कर पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षाएं आयोजित कराने, कथित अनियमितताओं में संलिप्त पदाधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच करने सहित अन्य मांग को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी 13वें सत्याग्रह और आमरण अनशन में शामिल बरकट्ठा (हजारीबाग) के छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल ने दो टूक कहा कि उन्होंने अनशन के दौरान पानी तक ग्रहण नहीं किया है।

    ऐसे में उन्हें या किसी अन्य आंदोलनकारी छात्र-अभ्यर्थी के साथ कोई अनहोनी होती है। मांगे नहीं मानी जाती है तो ऑल इंडिया के जेन जी ग्रुप के युवा झारखंड पहुंचकर आंदोलन का साथ देंगे। महेंद्र मंडल गुरुवार को हिंदुस्थान समाचार से ख़ास बातचीत में बोल रहे थे। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश…

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सवाल (1) : अगर सरकार आपकी मुख्य मांगें नहीं मानती है, तो आपकी अगली रणनीति क्या होगी? क्या यह आंदोलन पूरे झारखंड में और व्यापक रूप लेगा?

    जबाव : देखिए, हम घर से यही सोचकर निकले थे कि या तो हम मर जाएंगे या इसबार छात्रों को उनका हक और अधिकार दिलाकर रहेंगे। वर्ष 2014 से तैयारी कर रहे हैं। जेएसएससी-सीजीएल जैसी परीक्षाएं नौ बार दे चुके हैं। वर्ष 2025-26 की भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धांधली हुई। इसी के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे हैं। अभी तक पानी भी नहीं पिया है। सरकार मांगें नहीं मानती है तो हम यहां से नहीं उठेंगे। चाहे तबीयत खराब हो जाए, इलाज आंदोलन स्थल पर होगा, अस्पताल भी नहीं जाएंगे। फिर इस अनशन आंदोलन के दौरान मांगे नहीं मानी जाएगी या किसी के साथ कोई अनहोनी होती है। तो जेन-जी ग्रुप ऑल इंडिया से झारखंड आएंगे। फिर उसकी जवाबदेही सरकार की होगी।

    सवाल (2) : सरकार और जांच एजेंसियां कार्रवाई तो कर रही हैं। फिर भी आप सिर्फ उच्चस्तरीय जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर क्यों अड़े हैं?

    जबाव : सीआईडी जांच में 14 पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। अब सरकार को जेपीएससी और जेएसएससी को रिफॉर्म करना चाहिए। जो कर्मचारी धांधली में शामिल नहीं हैं, उन्हें रखते हुए दोषियों को जेल भेजा जाए। सरकार दो माह में रिफॉर्म की घोषणा करे और स्पष्ट करे कि पुराने विवादित कर्मचारी जेपीएससी कार्यालय नहीं रहेंगे। 14वीं जेपीएससी परीक्षा पर तत्काल नोटिस जारी हो। अभय तिवारी जैसे आरोपी जितनी भी परीक्षाओं में संलिप्त रहे हैं, उनकी सीबीआई या अन्य उच्चस्तरीय जांच हो। सरकार की ओर से हमें सिर्फ आश्वासन देकर हमारा आंदोलन खत्म नहीं कराया जा सकता।

    सवाल (3) : यदि आपकी तबीयत और बिगड़ती है, तो क्या चिकित्सकीय सलाह मानेंगे?

    जबाव : डॉक्टर हम पर दबाव बनाने के बजाय सरकार को हमारी वर्तमान स्थिति को बताएं। सरकार जल्द संज्ञान ले, नहीं तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। लेकिन हम मांगें पूरी होने तक अनशन से नहीं हटेंगे।

    सवाल (4) : क्या आपके पास कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज या सबूत हैं?

    जवाब : आंदोलन की कोर कमेटी के पास कई दस्तावेज हैं। मुझे फिलहाल सभी कागजात की जानकारी नहीं है, लेकिन वर्षों से परीक्षाएं देते-देते हम समझ चुके हैं कि जेपीएससी सीजीएल जैसी बड़ी परीक्षाओं में धांधली कैसे होती है। सरकार यदि हमारे तथ्यों के आधार पर लोगों को गिरफ्तार कर रही है तो निष्पक्ष जांच कर पूरी सच्चाई सामने लाए। नहीं तो बोल दे अभ्यर्थियों के सबूत के बूते ही जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। सबूत देने को तैयार हैं।

    सवाल (5) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष के लिए आपका पहला और अंतिम संदेश क्या होगा?

    जबाव : मुख्यमंत्री स्वयं या प्रतिनिधिमंडल भेजकर अनशन स्थल पर आकर आंदोलनकारियों से बातचीत करें। सबसे पहले भूख हड़ताल खत्म कराने का प्रयास करें। हमारी पहली और अंतिम शर्त है कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द हो, रिफॉर्म की मांग स्वीकार हो, पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो, अभय तिवारी जैसे आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा लंबित परीक्षाओं के लिए फ्रेश कैलेंडर या पारदर्शी तरीके से पुराने कैलेंडर के अनुसार परीक्षा कराने की घोषणा की जाए।

    सवाल (6) : अगर अनशन के दौरान आपकी या किसी अन्य की मौत ही हो जाती है और फिर भी सरकार आपकी मांगें नहीं मानती है तो?

    जवाब : मेरा मानना है कि इससे झारखंड के युवाओं का आंदोलन और मजबूत होगा। हर तरफ आग लग जाएगा। यदि किसी भी छात्र-अभ्यर्थी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो ऑल इंडिया के जेन जी ग्रुप के युवा झारखंड आएंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। हमारा साथ देंगे। इसके बाद झारखंड की जो स्थिति बनेगी, वह देखने लायक होगी। सरकार को समय रहते गंभीरता से इस आंदोलन की गहराई में जाकर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।

    इसे भी पढ़ें……

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    Post Views: 40
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार

    August 5, 2026

    Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी

    August 5, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला

    August 5, 2026

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया और बेटे अक्षत ने दी आखिरी विदाई

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी

    August 6, 2026

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी धांधली पर नहीं मानी मांगें तो झारखंड पहुंचेंगे जेन-जी युवा, महेंद्र मंडल ने दी बड़ी चेतावनी
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.