Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची : राजधानी रांची समेत कुछ जिलों में गुरुवार को मौसम बदल गया. तेज हवा के साथ बारिश भी हुई. राजधानी में कई जगहों पर तेज हवा की वजह से पेड़ गिर गए. रांची के साथ-साथ गुमला, सिमडेगा सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. रांची के रेडिशन ब्लू होटल के पास तेज आंधी के कारण पेड़ की डाली और बिजली का पोल गिर गया. इससे कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए. इससे पूर्व ही मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया था.…

Read More

सुल्तानगंज: यूं तो बिहार में शराबबंदी लागू है और प्रशासन भी शराब पीने व बेचने वालों से सख्ती से निपटता है। इसके बावजूद लोग शराब की लत में फंसकर अपनी जिंदगी खराब करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद में सामने आया है, जहां एक युवक शराब के नशे में ऐसा टल्ली हुआ कि वह अपनी ही बारात में जाना भूल गया। दूसरे दिन जब नशा उतरा तो स्वजनों के दबाव में वह शादी करने पहुंचा, लेकिन फिर लड़की ने उसके साथ शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि लड़की के स्वजनों ने…

Read More

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर के पास गुरुवार को इंडियन आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट्स की मौत हो गई। ये लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर मंडला हिल्स इलाके में क्रैश हुआ। डिफेंस गुवाहाटी के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने न्यूज एजेंसी को बताया कि आर्मी एविएशन का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के बोम्डियाल के पास ऑपरेशनल उड़ान पर था। इसी दौरान सुबह 9:15 बजे इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया था। गांव के लोगों ने पुलिस को क्रैश की जानकारी…

Read More

प्रयागराज, ऑफबीट संवाददाता : उमेश पाल की हत्या के 20 दिन बाद एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि माफिया अतीक अहमद का बेटा असद उमेश पाल के साथ गली में हाथापाई कर रहा है। उमेश पाल शूटरों की गोली लगने के बाद कार के पास गिर गए थे, फिर वह उठकर अपने घर की तरफ गली में भागे तभी असद ने अपनी कार से उतर कर उनका पीछा किया था। इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि असद गली में घुसा तो अधिवक्ता उमेश पाल से उसकी भिड़ंत हो गई। उमेश पाल असद…

Read More

नई दिल्ली, ऑफबीट संवाददाता : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में दिए अपने बयान पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद के भीतर और बाहर भाजपा नेता उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार चौथे दिन भी संसद में हंगामा हो रहा है। वहीं, अब राहुल गांधी ने पहली बार इस पर टिप्पणी की है। मैंने भारत विरोधी कुछ नहीं कहा दरअसल, राहुल गांधी आज संसद सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इस कारण राहुल गुरुवार दोपहर संसद भवन पहुंचे। संसद भवन पहुंचने पर वहां मौजूद पत्रकारों ने राहुल गांधी…

Read More

रांची, (अशरफ खान समीर): राजधानी रांची के बहुचर्चित पर्यटक स्थल हुन्डरु जलप्रपात में कार्यरत पर्यटक मित्र जो अपनी जान की परवाह किए बिना डूबने वालों को बचाते है, आपको बताते चलें पिछले दिनों हुन्डरु फॉल में एक ही परिवार के सात लोग डूब रहे थे, इन्ही पर्यटक मित्र की बहादुरी ने सभी सातों लोगों को बचाया था. आज इनकी हालात बेहद खराब है. परिवार का पेट चलाना भी मुश्किल हो रहा है, कई महीनों से वेतन रुकने के कारण आर्थिक हालात बेहद खराब हो गया है. जो कलतक दूसरों का जीवन बचाते थे आज इनका भविष्य खुद खतरे में है. …

Read More

रांची : दीपाटोली आर्मी कैंप की रहने वाली दसवीं की छात्रा सिमरन की मौत सड़क हादसे में हो गई। वह अपने नाना के साथ मैट्रिक परीक्षा देने जा रही थी। उसका सेंटर केंद्रीय विद्यालय में पड़ा था। अपने नाना के साथ जैसे ही वह खेलगांव दीपाटोली आर्मी कैंट के पास पहुंची तभी एक हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा सिमरन की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए पूरा मामला दसवीं की छात्रा सिमरन आर्मी स्कूल की स्टूडेंट रही है। उसके पिता सतीश कुमार भारतीय सेना में हवलदार…

Read More

रामानुजगंज, ऑफबीट संवाददाता। बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डुमरखी में सड़क दुर्घटना हो गई. रायपुर से सवारियों को लेकर झारखंड के गढ़वा जा रही दुबे बस आज सुबह 6 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई हालांकि बस के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं सभी यात्री सुरक्षित हैं. ट्रक ड्राइवर के द्वारा बस को ओवर टेक करने के दौरान यह दुर्घटना हुई. ओवर टेक करने के दौरान हुआ हादसा दुबे बस जिसका नंबर CG 04: 2682 है रायपुर से गढ़वा की तरफ जा रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक जिसका नंबर BR 01:2643 है…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी मौजा में वैसी संरचना जो राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के चौड़ीकरण में अधिगृहित कर ली गई है, लेकिन विवादित मामला होने के कारण मामले को सिविल कोर्ट कोडरमा में सुनवाई हेतु हस्तांतरित कर दिया गया है ‌। वैसे सभी संरचनाओं को उपायुक्त कोडरमा एवं अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा के निर्देश पर मंगलवार को चंदवारा अंचलाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल द्वारा चंदवारा थाना पुलिस बल के सहयोग से हटा दिया गया।  विदित हो कि चंदवारा अंचल अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौड़ीकरण का कार्य मदनगुंडी मौजा को छोड़कर लगभग पूर्ण कर लिया गया है। मदनगुंडी में रैयतों…

Read More

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मंगलवार तड़के अचानक उनकी स्थिति इतनी ज्‍यादा बिगड़ गई कि अब उन्‍हें चेन्‍नई एयरलिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है। रांची के पारस एचईसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे मिलने अस्‍पताल पहुंचे और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली और मुख्यमंत्री ने उन्हें चेन्नई जा कर इलाज करने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया।   इससे पहले भी चेन्नई जाकर चेकअप करा चुके है शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो…

Read More