Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर, अनिल गुप्ता: जिला बलरामपुर के कामेश्वर नगर के जंगल में महुआ चुनने वालों से नेता जी पैसा वसूलते थे. महिलाओं और पुरुषों के साथ अपनी नेतागिरी का धार दिखाकर वसूली करने वाले नेता जी हत्थे चढ़ गए. इस बात से नाराज महिलाओं ने नेताजी की जमकर हाथ, मुक्के और चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी. इसका वीडियो वायरल होते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस संबंध में वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा नेताजी की पिटाई की जा रही है और नेता जी के ऊपर थाने में…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल देर शाम झमाझम बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। कल बारिश के साथ तेज हवा चली। कई शहरों में दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया, बदले मौसम के बावजूद रामनवमी की शोभायात्रा में लोगों के उत्साह में कमी नहीं आयी। राज्य के कई जिलों में तेज हवा और हल्की- हल्की बारिश की खबरें आती रही। रिपोर्ट बताती है कि अचानक हुए वज्रपात से कुछ जानवरों की भी मौत हुई है। तेज हवा से कई जगहों पर हुआ…

Read More

बॉलीवुड, काली दास पाण्डेय: फिल्म निर्माता बालाकृष्ण श्रीवास्तव की नवीनतम फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ में एक बार फिर भजन सम्राट अनूप जलोटा केंद्रीय भूमिका में नज़र आएंगे। श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा 2’ की कथावस्तु में सामाजिक सरोकार से जुड़े तथ्यों और श्री सत्य साईं बाबा द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का समावेश किया गया है। श्री सत्य साईं बाबा  का जन्म 23 नवंबर, 1926 को हुआ था। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके असंख्य अनुयायी हैं। 24 अप्रैल 2011 को एक लंबी बीमारी के बाद बाबा ने चिरसमाधि ले…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: पिछले 21 मार्च की रात नगर के एक बहुत चर्चित शासकीय छात्रावास से रात के एक से दो बजे के बीच किसी छात्रा का गायब हो जाना समझ से परे है. आखिर इतनी रात को बगैर दरवाजा खोलें कैसे गायब हो गई नाबालिक छात्रा इस संबंध में जब छात्रावास के अधीक्षक मैडम से बात की गई. पहले तो उन्होंने कहां की जो भी बात करनी है मैं थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हूं आप वहां से सूचना ले सकते हैं. मैं उसी दिन घटना की सूचना थाना रामानुजगंज में दर्ज करा चुकी हूं. आगे उन्होंने पूछने…

Read More

इंदौर, ऑफबीट डेस्क : रामनवमी के मौके पर इंदौर में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत ढहने से कुछ श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए, जिन्हें बचाने का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को इस बावड़ी की कोई जानकारी नहीं थी, हादसे के बाद उन्हें इसका पता चला है। इस हादसे में अब तक 19 श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा चुका है। वहीं, बताया जा रहा है कि आठ लोगों की मौत हो गई है। 25 श्रद्धालु बावड़ी में गिरे इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में…

Read More

रांची। राजधानी रांची में रामनवमी शोभयात्रा के मद्देनजर कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी।। इस दौरान हटिया ग्रिड में उपकरणों को बदलने और इसकी मरम्मत के उद्देश्य से भी मेगा पावर ब्लॉक लिया गया है। ग्रिड के 50 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर से सप्लाई करीब नौ घंटे, 01:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान हटिया वन ग्रिड के 132 एवं 33 केवी हाल्फ मेन बस के आइसोलेटर में मरम्मत का काम होगा। रामनवमी को ध्यान में रखते हुए मरम्मत के लिए यही समय चुना गया है। किसी भी तरह की सूचना आप कंट्रोल रूम को दे…

Read More

रांची, विष्णु पांडेय : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ताकि ग्रामीण जनता को सरकार द्वारा प्रदत्त सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवालय भवन को आधुनिक तकनीक एवं न्यूनतम आधारभूत संरचना और सेवा से आच्छादित किया जायेगा। इस योजना को गति देने के लिए पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण की मंजूरी मंत्रिपरिषद से विगत दिनों मिल चुकी है। अब राज्य के 4345 पंचायतों के सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। राज्य सरकार अपने स्तर से कर रही कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को…

Read More

अयोध्या : राम जन्मोत्सव गुरुवार को मध्याह्न मनाया जाएगा। चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाने वाला राम जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष आस्था के केंद्र में होता है, किंतु इस बार राम जन्मोत्सव की रौनक शिखर का स्पर्श करने वाली होगी। यह संभावना पूर्व संध्या से ही प्रशस्त हो रही है। 22 मार्च को वासंतिक नवरात्र की शुरुआत के साथ ही राम जन्मोत्सव का उल्लास परिलक्षित होने लगा था, पर बुधवार की शाम तक इसमें कई गुना की वृद्धि हुई। मठ-मंदिर, सार्वजनिक स्थल एवं मार्ग श्रद्धालुओं से पटे हुए हैं। रामनगरी में द‍िखेगी राम जन्मोत्सव की रौनक श्रद्धालु भीड़ के दबाव एवं…

Read More

मुंबई, काली दास पाण्डेय :  बॉलीवुड के चर्चित ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से प्रभु श्री राम के इर्द-गिर्द घूमती है और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाती है। नवरात्री के पावन अवसर पर फिल्म निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशनल कैम्पेन की शुरुआत करने से पहले माता वैष्णव देवी का आशीर्वाद ले चुके हैं। प्रभास, कृति सनोन, सनी सिंह…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता :  हिंदू नव वर्ष एवं श्री राम नवमी के उपलक्ष में 29 मार्च दिन बुधवार अष्टमी के दिन बजरंग दल ने रामानुजगंज में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया. जिसमें आस पड़ोस के गांव से भी लोग आकर सम्मिलित हुए बजरंग दल द्वारा आयोजित भव्य बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी लोग आकर जुड़े. रैली के दौरान आतिशबाजी एवं रामानुजगंज बस स्टैंड में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. कार्यक्रम हनुमान मंदिर बीच बाजार से होते हुए संपूर्ण नगर भ्रमण करते श्री राम मंदिर रामानुजगंज में हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात समापन…

Read More