- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
- एमजीएम अस्पताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, नशे की लत बनी वजह
- आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
चतरा/रांची। झारखंड के चतरा जिले से सोमवार रात एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई। रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने रात में रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही देर बाद कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को तत्काल सक्रिय किया गया। देर रात…
रांची। रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर एम्बुलेंस की उड़ान अचानक रहस्यमय हालात में लापता हो गई। सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू-करमटांड़ जंगल में संदिग्ध धातु के टुकड़े मिलने के बाद संभावित विमान दुर्घटना की आशंका गहरा गई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन घटनाक्रम ने प्रशासन और विमानन एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी चार्टर एयर एम्बुलेंस ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से शाम 7:11 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान सामान्य रही, लेकिन शाम 7:34 बजे अटाली क्षेत्र…
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठली (लेफुआटोली) गांव में चरित्र संदेह के चलते एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी बीरकुंवर चेरवा (30) पिता हवल चेरवा, निवासी कोठली (लेफुआटोली), थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज है। प्रार्थी सकुल राम चेरवा (25) ने 22 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर…
रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।। झारखंड के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। मतदान शाम 5:00 तक चलेगा। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि राज्य के 4307 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इसमें 2134 संवेदनशील केंद्र और 896 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। अभी तक कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 22 11 781 और महिला मतदाताओं की संख्या 2131370 है। थर्ड जेंडर 144 मतदाता हैं। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज शनिवार 21 फरवरी को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में हलचल शुरू हो गई है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट एग्जाम देंगे। जिसको लेकर पूरी तरह से तैयारी शुरू हो गई है। रायपुर के जे एन पांडेय स्कूल में परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा चलेगी। पहले दिन हिन्दी विषय का पेपर है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए हैं। राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।…
अहमदाबाद। उत्तर गुजरात में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तड़के उंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनावा गांव के पास होटल कॉमफी के सामने एक सड़क दुर्घटना में अहमदाबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुमावत परिवार राजस्थान में एक विवाह समारोह में शामिल होकर इको कार से अहमदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान उनावा के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो पुरुष,…
नई दिल्ली, एजेंसी। ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) पर चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने के लगे आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें तुरंत एक्सपो खाली करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकारी सूत्रों ने बताया कि उन्हें भारत एआई इंपैक्ट एक्सपो को तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है। आरोप है कि भारत मंडपम में चल रहे भारत एआई इंपैक्ट समिट में यूनिवर्सिटी की तरफ से इस रोबोट को भारत में विकसित टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया गया था। दावा था कि यह रोबोट…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाईया गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के मासूम बच्चे को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया। इस वारदात में महिला का पति भी बुरी तरह झुलस गया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जीवित बचे कोल्हान सिंकु (40) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु, दो साल के बेटे और दो माह के नवजात के साथ घर में सो रहे थे। इसी…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी त्रासदी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। ठंड से बचने की कोशिश में जलाई गई कोयले की सिगड़ी ने एक ही परिवार के तीन जिंदगियां छीन लीं। पति, पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। ठंड से बचाव की कोशिश बनी काल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुर गांव में यह दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, कवल अपनी पत्नी कुन्ती और तीन वर्षीय बेटी ममता के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने एक कमरे में सो रहे थे। परिवार…
रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सचिव अविनाश कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट सत्र राज्य के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने का मंच नहीं है, बल्कि यह राज्य की विकास यात्रा का मार्गदर्शक दस्तावेज भी है। अध्यक्ष ने कहा कि…