Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार

    August 5, 2026

    झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट

    August 5, 2026

    Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
    • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया और बेटे अक्षत ने दी आखिरी विदाई
    • इतिहास के पन्नों में 05 अगस्त : एक ही तारीख ने बदली देश की दिशा, अनुच्छेद 370 हटने से लेकर राम मंदिर भूमिपूजन तक
    • Rashifal 5 August 2026 : कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग, कारोबार में बढ़ेगा तालमेल; जानें मेष से मीन तक का हाल
    • गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»एयर एंबुलेंस हादसा: चतरा के जंगल में क्रैश, सात लोगों की दर्दनाक मौत
    Jharkhand

    एयर एंबुलेंस हादसा: चतरा के जंगल में क्रैश, सात लोगों की दर्दनाक मौत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    चतरा/रांची। झारखंड के चतरा जिले से सोमवार रात एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई। रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने रात में रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही देर बाद कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को तत्काल सक्रिय किया गया। देर रात तक चले राहत एवं खोज अभियान के बाद दुर्घटनास्थल का पता लगाया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    विमान में दो पायलट कैप्टन विवेक और कैप्टन सबराजदीप, गंभीर रूप से झुलसे मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा सवार थे। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और आगे की प्रक्रिया जारी है।

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मौसम अचानक खराब हो गया था। शाम होते-होते तेज हवा और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि प्रतिकूल मौसम के कारण विमान अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और दाईं ओर डायवर्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात के सन्नाटे में जंगल की दिशा से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

    मृतक संजय कुमार चंदवा के निवासी और व्यवसायी थे। छह दिन पहले उनके लाइन होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसमें वे करीब 65 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। संजय अपने पीछे दो बेटे—शुभम (17) और शिवम (13) छोड़ गए हैं।

    परिजनों ने एयर एंबुलेंस के किराए को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी को पहले ही आठ लाख रुपये दिए जा चुके थे, जबकि 2.50 लाख रुपये शेष थे। आरोप है कि बकाया राशि के भुगतान के बिना उड़ान भरने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद परिजन चंदवा लौटे, अतिरिक्त राशि की व्यवस्था की और शेष भुगतान करने के बाद ही विमान ने उड़ान भरी।

    हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं। खराब मौसम को फिलहाल संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

    यह दुर्घटना न केवल सात जिंदगियों के असमय अंत का प्रतीक है, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

    ये भी पढ़िए………

    रांची से दिल्ली जा रहे रेड बर्ड एविएशन का विमान चतरा के सिमरिया में क्रैश, सात लोग थे सवार

    Post Views: 506
    Chatra Air Ambulance Plane Crash
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरांची से दिल्ली जा रहे रेड बर्ड एविएशन का विमान चतरा के सिमरिया में क्रैश, सात लोग थे सवार
    Next Article झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री ने 1,58,560 करोड़ रुपये का बजट किया पेश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार

    August 5, 2026

    Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी

    August 5, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला

    August 5, 2026

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया और बेटे अक्षत ने दी आखिरी विदाई

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार

    August 5, 2026

    झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट

    August 5, 2026

    Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी

    August 5, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला

    August 5, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
    • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया और बेटे अक्षत ने दी आखिरी विदाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.