Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पटना। बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया। अनंत सिंह ने मोकामा में एक बार फिर जीत हासिल की है। मोकामा से वर्ष 2005 के बाद से यह लगातार उनकी छठी जीत है, जबकि वर्ष 2022 के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विजेता रही थीं। अनंत सिंह मतगणना में 26वें राउंड…

Read More

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, “सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया…

Read More

भागलपुर। भागलपुर के सातों विधानसभा सीट से महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। इन सातों विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत को लेकर एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एनडीए समर्थक ढोल नगाड़े बजाते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल लगाते देखे जा रहे हैं। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के खेल में निराशा देखी जा रही है। जिले के भागलपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 का नतीजा आज रात तक आने की उम्मीद है। विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में हुए चुनाव के जनादेश पर सभी की नजर है। इस बार कुल 2,616 उम्मीदवारों ने चुनाव में किस्मत आजमाई है। राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 46 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हो गई। अभी डाक मतपत्रों गिना जा रहा है। इसके आधा घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गणना आरंभ होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना प्रक्रिया को…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, रांची मंडल (रांची, हटिया एवं मुरी शाखा) की वार्षिक आम बैठक 12 नवंबर को रेलवे इंस्टीट्यूट, हटिया में उत्साह और जोश के माहौल में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में शामिल रेलकर्मियों ने मंच से अपने अधिकारों और लंबित मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। बैठक में रेलकर्मियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में केंद्रीय संयुक्त महासचिव सह चुनाव पर्यवेक्षक संजय लाल और महामंत्री एन. एल. कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल समन्वयक प्रियदर्शी तिवारी ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि…

Read More

बलरामपुर। जिला सैनिक बोर्ड के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों और सैन्य विधवाओं के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अपडेट शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 23 पूर्व सैनिकों और विधवाओं के जीवन प्रमाणपत्र बनाए गए। विशेष रूप से ऐसे वरिष्ठ नागरिकों और बीमार पूर्व सैनिकों के घर जाकर भी टीम ने प्रमाणपत्र अपडेट किया, जिनके लिए शिविर तक पहुंचना संभव नहीं था। इससे पहले 4 नवंबर को बतौली और सीतापुर में 24 पूर्व सैनिकों और विधवाओं के प्रमाणपत्र बनाए गए थे, जबकि 11 नवंबर को कुसमी और बलरामपुर क्षेत्र के 11 लोगों का प्रमाणपत्र अपडेट किया गया था।…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, रांची मंडल की वार्षिक आम बैठक रांची, हटिया और मुरी शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में हटिया स्थित रेलवे संस्थान में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में रेलकर्मी शामिल हुए और कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री एनएल कुमार और केंद्रीय अध्यक्ष लाल बाबू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रांची मंडल समन्वयक प्रियदर्शी तिवारी ने किया। बैठक में रेलकर्मियों की प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से रखा गया। इनमें पुरानी पेंशन योजना को पुनः…

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में बुधवार सुबह आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास एक गंभीर रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों। यहां सुबह करीब 9:45 बजे शर्मा बस्ती की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी नियंत्रण खो बैठी और यार्ड की दीवार तोड़ते हुए वहां खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। जोरदार टक्कर के कारण दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त यार्ड में कई कर्मी…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर लंबी कतारों में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे तक औसतन 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों से मिल रही सूचनाओं के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में मतदान को लेकर उत्साह अधिक देखा जा रहा है। महिला मतदाता भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। वहीं, कई जगहों पर युवाओं और पहली…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में बीते दिनों ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने जबरदस्त खुलासा करते हुए जसपुर जिले से 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जानकारी अनुसार इन्हीं में शामिल गंभीर बीमारी से पीड़ित उमेश सिंह की मौत जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान हो गई। उमेश की मौत के बाद जिला मुख्यालय में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, मृतक उमेश सिंह और उसके परिवार के कई सदस्य कुख्यात ‘बादी गैंग’ से जुड़े हुए हैं। यह गैंग…

Read More