Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Politics»Bihar Election 2025»बिहार चुनाव : मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह विजयी घोषित, राजद की वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया
    Bihar Election 2025

    बिहार चुनाव : मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह विजयी घोषित, राजद की वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पटना। बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया।

    अनंत सिंह ने मोकामा में एक बार फिर जीत हासिल की है। मोकामा से वर्ष 2005 के बाद से यह लगातार उनकी छठी जीत है, जबकि वर्ष 2022 के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विजेता रही थीं। अनंत सिंह मतगणना में 26वें राउंड की गिनती के बाद 91,416 वोट और वीणा देवी को 63,210 वोट प्राप्त हुए। तीसरे नम्बर पर जनसुराज के प्रियदर्शी पीयूष रहे, जिन्होंने 19 हजार 365 वोट लाने में सफलता पाई। इस तरह अनंत सिंह ने बड़ी जीत हासिल की। मोकामा में 4609 वोट नोटा को पड़े।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    छठवीं बार जीत हासिल की, तीसरी बार जेल से

    अनंत सिंह ने लगातार तीसरी बार जेल में रहकर चुनाव जीते हैं। उन्होंने वर्ष 2015 और 2020 का चुनाव जेल में रहने के दौरान ही जीता था। वहीं वर्ष 2022 के उपचुनाव में जब उनकी पत्नी नीलम देवी चुनाव जीतीं, तब भी अनंत सिंह जेल में थे। अब वर्ष 2025 के चुनाव में भी अनंत सिंह जेल में रहने के दौरान ही ऐतिहासिक जीत हासिल किए हैं। मोकामा की जनता के बीच छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह को इस बार दुलारचंद यादव की हत्या के बाद गिरफ्तार किया गया था और फिर आदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    जदयू से अनंत सिंह ने वर्ष 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में 35 हजार 783 वोट हासिल किए थे, उनके मुकाबले नलिनी रंजन शर्मा उर्फ़ ललन सिंह को 33 हजार 914 वोट आए थे। तब अनंत सिंह मात्र 1769 वोटों से जीते थे, लेकिन नवम्बर 2005 के चुनाव में अनंत सिंह के जीत का अंतर बढ़कर 2,835 वोट का हो गया, तब अनंत सिंह को 35 हजार 877 वोट, जबकि नलिनी रंजन शर्मा उर्फ़ ललन सिंह को 33 हजार 42 वोट मिले थे। हालांकि, वर्ष 2010 के चुनाव में अनंत सिंह का वोट बढ़कर 51 हजार 564 हो गया और उनके मुकाबले ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी 42 हजार 610 वोट लाने में सफल रहीं। उस चुनाव में अनंत सिंह ने 9,954 वोटों से जीत हासिल की थी।

    निर्दलीय भी जीते अनंत

    वर्ष 2015 में अनंत सिंह का जलवा पूरे देश ने तब देखा जब हत्या के एक मामले में गिरफ्तार होने पर उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा। तब अनंत सिंह को 54 हजार 5 वोट मिले, जबकि जदयू के नीरज कुमार के पक्ष में 35 हजार 657 वोट पड़े थे। अनंत सिंह ने उस चुनाव में 18 हजार 348 वोटों से जीत हासिल की। वर्ष 2020 में अनंत सिंह राजद के टिकट पर जीते। उन्हें 78 हजार 721 वोट, जबकि जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को 42 हजार 964 वोट मिले। इस तरह अनंत सिंह ने 35 हजार 757 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं 2022 के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर 16 हजार 741 वोटों से जीत हासिल की थी। नीलम देवी को 79 हजार 744 वोट, जबकि भाजपा की सोनम देवी को 63 हजार 3 वोट मिले थे।

    ये भी पढ़िए………..

    बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया

    Post Views: 568
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया
    Next Article घाटशिला उपचुनाव : 17 वें राउंड में झामुमो प्रत्याशी 32,805 वोटों से आगे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    “मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं… और 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

    November 20, 2025

    बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया

    November 14, 2025

    भागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ

    November 14, 2025

    बिहार के जनादेश पर सबकी नजर, शुरू हो चुकी है मतगणना

    November 14, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.