Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»Bihar Election 2025»बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया
    Bihar Election 2025

    बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    फाइल फोटो।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, “सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है।”

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने कहा कि यह जनादेश बिहार के लिए नए संकल्प और तेज गति से काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्होंने जनता के बीच जाकर विकास एजेंडे को मजबूती से रखा और विपक्ष के “हर झूठ” का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर बिहार के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करेंगे तथा युवाओं और महिलाओं को नए अवसर उपलब्ध कराएंगे।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत को बिहार की जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र और परिश्रम की रक्षक बिहार की जनता को वह कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों ने विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए की संकल्प सेवा पर मुहर लगाई है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में बिहार के लिए अनेक कार्य किए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकाला। शाह ने घुसपैठ पर की गई केंद्र सरकार की नीति को जनादेश का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने वोटबैंक की राजनीति और घुसपैठ समर्थकों को करारा जवाब दिया है। जनता अब “परफॉर्मेंस की राजनीति” को ही जनादेश देती है और यह जीत विकसित बिहार के संकल्प को साकार करेगी।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर बिहार की जनता को प्रणाम और धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर जनता के विश्वास की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि बिहार ने महागठबंधन के “जंगलराज और भ्रष्टाचार” को नकार कर एनडीए के सुशासन और स्थिरता को स्वीकार किया है। नड्डा ने इस जनादेश को “विकसित बिहार–विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर बताया।

    ये भी पढ़िए…………

    भागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ

    Post Views: 619
    Previous Articleभागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ
    Next Article बिहार चुनाव : मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह विजयी घोषित, राजद की वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    “मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं… और 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

    November 20, 2025

    बिहार चुनाव : मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह विजयी घोषित, राजद की वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया

    November 14, 2025

    भागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ

    November 14, 2025

    बिहार के जनादेश पर सबकी नजर, शुरू हो चुकी है मतगणना

    November 14, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.