Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»Bihar Election 2025»बिहार के जनादेश पर सबकी नजर, शुरू हो चुकी है मतगणना
    Bihar Election 2025

    बिहार के जनादेश पर सबकी नजर, शुरू हो चुकी है मतगणना

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 का नतीजा आज रात तक आने की उम्मीद है। विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में हुए चुनाव के जनादेश पर सभी की नजर है। इस बार कुल 2,616 उम्मीदवारों ने चुनाव में किस्मत आजमाई है। राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 46 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हो गई। अभी डाक मतपत्रों गिना जा रहा है। इसके आधा घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गणना आरंभ होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है।

    बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा कि मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप शुरू की गई है। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल निर्धारित किए गए हैं। मतगणना स्थल पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन लेकर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। मतगणना प्रक्रिया की सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इस दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। राज्य में कुल 243 मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ईवीएम के मतों की गणना के लिए प्रत्येक मतगणना हाल में 15 मेजों की व्यवस्था की गई है। 14 मेजों पर ईवीएम की गणना प्रारंभ की गई है । एक टेबल के संचालन का जिम्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी करेंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के त्रि-स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पहले घेरे में केंद्रीय अर्धसैनिक बल, दूसरे में बिहार सैन्य पुलिस एवं तीसरे घेरे में जिला पुलिस बल तैनात हैं।

    लगभग सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। कहा गया है कि राजग प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड, भाजपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। राजग का मुख्य मुकाबला कांग्रेस नीत महागठबंधन से है। यह चुनाव महागठबंधन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। तेजस्वी, लालू और राबड़ी देवी की संतान हैं। तेजस्वी की मां राबड़ी भी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

    इस बार के चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत (67.13 प्रतिशत) ने राजनीतिक समीकरणों को पेचीदा बना दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं और युवाओं का मत इस बार निर्णायक भूमिका निभा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि देररात तक परिणामों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। बिहार के 38 जिलों में सबसे अधिक पटना में 14 विधानसभा सीटें हैं। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने कहा कि पटना जिले की मोकामा सीट का रिजल्ट पहले और सबसे आखिर में दीघा सीट का रिजल्ट आएगा। पटना के एएन कॉलेज में मतगणना शुरू हो चुकी है।

    Post Views: 565
    Previous Articleदक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की वार्षिक आम बैठक संपन्न, रेलकर्मियों ने रखीं अपनी मांगें
    Next Article भागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    “मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं… और 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

    November 20, 2025

    बिहार चुनाव : मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह विजयी घोषित, राजद की वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया

    November 14, 2025

    बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया

    November 14, 2025

    भागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ

    November 14, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.