Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार आज यहां गांधी मैंदान में 10वीं बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11ः30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह व अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार के साथ ही भाजपा के हिस्से से दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार की राजनीति के इतिहास में नया अध्याय भी जोड़ेंगे। वो गांधी मैदान में किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध…

Read More

बलरामपुर। झारखंड के मदगढ़ी निवासी संतोष कच्छप (29 वर्ष) ने प्रेम संबंधों में चल रहे तनाव के चलते बुधवार दोपहर करीब 1 बजे कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को स्थिर बताया है। जानकारी के अनुसार संतोष कच्छप की पहचान 2022 में फेसबुक के माध्यम से गुमला की रहने वाली एक युवती से हुई थी। युवती रांची में रहकर तैयारी कर रही थी, जबकि युवक ने पीजी मेदिनीनगर से पढ़ाई की है और हाल ही में…

Read More

पलामू। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी गांव के आहार में स्थित कुएं से आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। बच्चे की पहचान इसी गांव के 8 वर्षीय विवेक कुमार वर्मा, पिता रामप्रवेश वर्मा के रूप में हुई है। वह दो दिनों से लापता था। कुएं में शव देखकर परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट बताने की स्थिति में है। 17 नवंबर को खेलने के क्रम में बच्चे के लापता होने पर परिजन उसकी…

Read More

बलरामपुर। शीतलहर और अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिर्वतन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 09 बजे से 12ः30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12ः45 से 04ः15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12ः45 बजे से 04ः15 बजे तक व शनिवार को सुबह 09 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले चार-पांच दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। इससे ठंड में हल्की कमी आई है, हालांकि रात में भारी कनकनी महसूस की जा रही है। पिछले चार-पांच दिनों में जहां खूंटी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था वह बुधवार को बढ़कर 11.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार रांची में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर बुधवार को 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं मौसम विभाग ने…

Read More

पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 नवम्बर को पलामू दौरे पर आयेंगे। जिले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड क्षेत्र के महावीर मोड़ पर आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कई बड़ी योजनाओं के आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। परिसंपत्ति का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के पलामू परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को नीलाम्बर-पीतांबरपुर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सभी पदाधिकारी को कई निर्देश दिये। संभावित कार्यक्रम स्थल में विधि व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपते हुए…

Read More

बलरामपुर। जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। बलरामपुर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सोनी के 16 वर्षीय पुत्र धर्मवीर सोनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना देर रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब धर्मवीर सोनी अपने मित्र सुबाहू के साथ पिकअप वाहन से बलरामपुर की ओर लौट रहे थे। जामवंतपुर के पास स्थित साहू होटल के निकट सामने से तेज रफ्तार में आती एक टमाटर लदे पिकअप वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी…

Read More

रांची। विवाह के लग्न को लेकर राजधानी रांची के 80 प्रतिशत बैंक्वेट हॉल बुक हो गए है। बैंक्वेट हॉल और होटलों की बुकिंग तेज हो गई है। लग्न के शुभ दिनों के लिए बैंक्वेट हॉल और ज्यादातर धर्मशालाएं बुक हो चुकी हैं। बैंक्वेट हॉल संचालकों का कहना है कि इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में काफी कम लग्न दिवस है। इस कारण से बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं। चेंबर बैंक्वेट सब कमेटी चेयरमैन ने बताया कि शुभलग्न के दिवस में बुकिंग लेने के लिए होटलों, धर्मशालाओं और बैंक्वेट हॉल में काफी इन्क्वायरी आ रही है। नवंबर-दिसंबर…

Read More

बलरामपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा (NDA) की बंपर ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजगंज ने मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लरंगसाय चौक पर भव्य आतिशबाज़ी करते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय की खुशियां साझा कीं। जश्न कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, अनूप तिवारी, आर.के. पटेल, अरुण केशरी, सुनील तिवारी, मोहन गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, संजय गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष शिला जायसवाल, पार्षद पवन गुप्ता, समिति गुप्ता, विकास…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 17वें राउंड की गिनती के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने एकबार फिर जोरदार बढ़त बना ली है। वे 89,251 मतों के साथ सबसे आगे हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबू लाल सोरेन से चल रहे हैं। इसी के साथ उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है और झामुमो खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा के बाबूलाल सोरेन को अब तक 56,445 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे…

Read More