Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत तिलैया बस्ती के टीनवाटांड़ में बीती रात 19 वर्षीया युवती ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान शिपु कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के पिता प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि हर दिन की भांति शिपु खाना खाने के बाद सारा काम खत्म कर देर रात अपने कमरे में सोने चली गई। इधर, गुरुवार की सुबह जब वे शिपु को उठाने के लिए उसके कमरे के पास गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने शिपु को कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन अंदर से…

Read More

पलामू। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए गुरुवार पलामू में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। 761 मे 612 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शुरू हुआ एवं शाम 5 बजे तक चला। कुल 23 पदों के लिए वोट डाले गये। मतदान को लेकर अधिवक्ताओ में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में वोटर अधिवक्ता मतदान केंद्र पर पहुंचे एवं कतार में लगकर पहचान पत्र दिखाने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया की देखरेख के लिए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव को प्रजाइडिंग ऑफिसर बनाया गया था। उल्लेखनीय है…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में 3.67 एकड़ में फैली अफीम की खेती से 43 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद होने के बाद अब कुसमी ब्लॉक के ग्राम तुर्रिपानी में भी अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एफएसएल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई है और अफीम की फसल जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार…

Read More

धनबाद। देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल ईस्ट सेंट्रल रेलवे का धनबाद रेल मंडल, जहां डीआरएम कार्यालय पर शुक्रवार की शाम धनबाद सीबीआई की एक विशेष टीम ने छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। सीबीआई की यह कार्रवाई रेल संवेदक अवजीत झा के शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे में शिकायतकर्ता संवेदक के द्वारा इलेक्ट्रिक के सामान लगाए गए थे, जिसका बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है, उसी बिल के भुगतान के एवज…

Read More

हजारीबाग, अखौरी ब्रजेश सहाय। त्रिवेणी सैनिक के पूर्व सीनियर जीएम विमल कुमार सिन्हा सउदी अरब के रियाद से खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। वाट्सएप पर उन्होंने तीन मार्च को ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ और Offbeatnews.in से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित जगह में हैं और खाड़ी देशों में उनसे जो भी परिचित हैं, लगातार उनके संपर्क में हैं। हजारीबाग निवासी विमल कुमार सिन्हा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश फेसबुक पर पढ़कर काफी सराहना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को…

Read More

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज द्वारा आ.जा.क.वि. बालक आश्रम, कनकपुर में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे के आवाहन पर किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों के माध्यम से जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में बच्चों के बीच केक काटा गया तथा फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की अपेक्षा व्यक्त की। मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता ने कहा कि…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रूपये का बजट पेश किया। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है। ज्ञान और गति के बाद इस बार ‘संकल्प’ थीम पर बजट पेश किया गया है। संकल्प अर्थात समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानसंसाधन, अन्त्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम तक। वित्त मंत्री ने प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए इसमें नक्सलियों के प्रभाव से बाहर निकल रहे बस्तर के साथ-साथ सरगुजा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान सड़क हादसों का प्रश्न उठा। इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रदेश में बीते एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 6,898 लोगों की मौत हुई है। रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक सुनील सोनी ने विधानसभा में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, मुआवजा प्रावधान और रोकथाम के उपायों को लेकर सवाल उठाया। जवाब में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रदेश में बीते एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 6,898 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रायपुर…

Read More

रांची। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटांड़ जंगल में हुई एयर एंबुलेंस दुर्घटना ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे व्यवसायी संजय साव, उनकी पत्नी अर्चना देवी और उनके भांजे ध्रुव कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बेहतर इलाज की उम्मीद में दिल्ली जा रहा यह परिवार कभी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। संजय साव पलामू जिले के बकोरिया इलाके में लाइन होटल का संचालन करते थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व होटल में अचानक लगी आग की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में राज्य के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य की आर्थिक मजबूती, सामाजिक समावेशन और युवाओं के लिए रोजगार सृजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण तथा शहरी एवं…

Read More