Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»पूर्व सांसद ने अडानी समूह और राज्य सरकार के खिलाफ दर्ज कराया कड़ा विरोध
    Jharkhand

    पूर्व सांसद ने अडानी समूह और राज्य सरकार के खिलाफ दर्ज कराया कड़ा विरोध

    गोंदलपुरा, बादम और केरेडारी कोल ब्लॉक आवंटन तत्काल रद्द हो: भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। गोंदलपुरा, बादम एवं केरेडारी कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में 20 जनवरी को गोंदलपुरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित पर्यावरण संरक्षण जनसभा से जुड़े घटनाक्रम को लेकर झारखंड किसान सभा एवं झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर अडानी समूह और राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

    प्रेस वार्ता में मेहता ने कहा कि 20 जनवरी को पर्यावरण संरक्षण के नाम पर आयोजित जनसुनवाई में अडानी कंपनी द्वारा बाहर के ग्रामीणों को बुलाया गया था, जिसका स्थानीय ग्रामीणों एवं रैयतों ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसुनवाई को प्रभावित करने की नीयत से बाहरी लोगों की भीड़ जुटाई गई थी, जिसे आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके से खदेड़ दिया। यह स्पष्ट करता है कि स्थानीय जनता इस परियोजना के खिलाफ है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मेहता ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार इस कानून को लागू करने से कतरा रही है और राज्य सरकार भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। गोंदलपुरा कोल ब्लॉक, जो अडानी को आवंटित किया गया है, पूरी तरह उपजाऊ भूमि क्षेत्र में आता है। इसी प्रकार बादम (एनटीपीसी), बड़का गांव एवं केरेडारी में आवंटित कोल ब्लॉक भी उपजाऊ कृषि भूमि पर आधारित हैं।

    उन्होंने बताया कि गोंदलपुरा में अब तक चार बार ग्राम सभा बुलाई गई, लेकिन हर बार स्थानीय ग्रामीणों और रैयतों के विरोध के कारण ग्राम सभा सफल नहीं हो सकी। 20 जनवरी को आयोजित ग्राम सभा में भी बाहरी लोगों की मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। मेहता ने कहा कि यह कंपनियों की मनमानी को दर्शाता है।

    मेहता ने कहा कि 12 अप्रैल 2023 से गोंदलपुरा कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में स्थानीय ग्रामीण और रैयत लगातार धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों पर मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पूर्व में पकरी बरवाडीह, चट्टी बरियातू, केरेडारी जैसे क्षेत्रों में एनटीपीसी द्वारा भूमि अधिग्रहण के बाद उत्पादन शुरू हो चुका है, लेकिन स्थानीय लोगों को बहुत कम रोजगार मिला है, जबकि बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी गई। भूमि का मुआवजा भी अत्यंत कम बताया गया।

    अंत में मेहता ने मांग की कि बड़कागांव, केरेडारी और गोंदलपुरा के रैयतों के साथ भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 का सख्ती से पालन किया जाए तथा सभी विवादित कोल ब्लॉक आवंटनों को तत्काल रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून को लागू कराने के लिए झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है और आगे भी इसे और तेज किया जाएगा।

    इस मौके पर खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम, झारखंड आंदोलनकारी अनंत कुमार आर्या, निजाम अंसारी, मोहम्मद आसिफ और विजय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    ये भी पढ़िए…………..

    रामानुजगंज में किसान का वीडियो वायरल, बैंक प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल, ब्रांच मैनेजर ने रखा पक्ष

    Post Views: 305
    Previous Articleझारखंड की सेहत व्यवस्था को 205 करोड़ की बूस्ट: हर ब्लॉक में बनेगी पब्लिक हेल्थ यूनिट, इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान
    Next Article बलरामपुर में विद्या की आराधना का उल्लास, बसंत पंचमी से पहले सरस्वती प्रतिमाओं की रिकॉर्ड मांग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.