- सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
- डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
- छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
- 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
- 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
- BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
- गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कोडरमा घाटी में रविवार आधी रात ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़का। मेघातरी काली मंडा के पास हुए भीषण हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति केबिन में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
पलामू सदर अस्पताल के सामने संचालित रीमा सेवा सदन में जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। ऑपरेशन टेबल गंदा और फटा हुआ था, साधारण लैंप से ऑपरेशन की व्यवस्था मिली और जरूरी दस्तावेज व आपातकालीन सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। इसके बाद प्रशासन ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। दो भर्ती महिला मरीजों को सदर अस्पताल भेजा गया।
रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में 10 सितंबर को हुई घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का पंजीकरण और लाइसेंस अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया है। नए मरीजों की भर्ती, नए ओपीडी इलाज और नई वैकल्पिक सर्जरी पर रोक लगा दी गई है। अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों का इलाज जारी रहेगा।
पलामू में चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी के पैतृक घर को निशाना बनाया। रात में सीढ़ी लगाकर घुसे चोर करीब 12 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोडरमा। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली की जांच अब कोडरमा तक पहुंच गई है। गुरुवार देर रात सीआईडी की एसआईटी ने जिले में दो अलग अलग ठिकानों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया है। देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की टीम ने सबसे पहले डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में दबिश दी। यहां राजेश यादव, पिता जगदीश यादव के घर पर छापेमारी कर उसे…
बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरवा में 19 वर्षीय नवविवाहिता संगीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका के पिता ने पति पर मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरवा में 19 वर्षीय नवविवाहिता संगीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। संगीता की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। मायके पक्ष ने पति पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार से बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
जामवंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिलने और स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन नहीं होने का मामला ऑफबीट न्यूज में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। खबर के 24 घंटे के भीतर जांच टीम स्कूल पहुंची और मौके पर स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। विभाग ने बताया कि संबंधित विषयों की पीडीएफ उपलब्ध करा दी गई है, जबकि मुद्रित पुस्तकें जल्द पहुंचेंगी।
रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में 71 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 6,923 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में आयोजित समारोह में युवाओं को देश और समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।
