Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»रामगढ़ में पंचवटी अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    Jharkhand

    रामगढ़ में पंचवटी अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामगढ़। शहर के प्रतिष्ठित पंचवटी अपार्टमेंट में सोसाइटी प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों का फायदा उठाते हुए चोरों ने अपार्टमेंट के सी ब्लॉक के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोर लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकद लेकर फरार हो गए।

    चोरी की घटना का खुलासा सबसे पहले सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 304 में हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान फ्लैट नंबर 305 का ताला भी टूटा हुआ मिला। पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि 24 घंटे के भीतर फ्लैट नंबर 104 में भी चोरी की सूचना सामने आ गई। इस फ्लैट में बिहार फाउंड्री के महाप्रबंधक (जीएम) सिंधु राज सिंह रहते हैं, जो पूरे परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक वे घर नहीं लौटे थे, जिससे वहां हुई चोरी की वास्तविक क्षति का आकलन नहीं हो सका है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 304 में पंजाब नेशनल बैंक, गिद्दी शाखा के प्रबंधक मनीष कुमार अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। उन्होंने अपने फ्लैट में हुई चोरी के लिए सीधे तौर पर सोसाइटी प्रबंधन और सुरक्षा गार्ड को जिम्मेदार ठहराया है। मनीष कुमार ने बताया कि उनके घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 50 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि बिना किसी मिलीभगत के इस तरह की वारदात संभव नहीं है।

    रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। रांची से आई फॉरेंसिक टीम को रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। टीम ने फ्लैट नंबर 304, 305 और 104 का बारीकी से निरीक्षण किया। चोरों द्वारा ताले तोड़ने के तरीके और कमरों में बिखरे सामान से कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल से कई फिंगरप्रिंट भी मिले हैं, जिनके आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

    फ्लैट नंबर 104 के पास लगे एक कार्यशील सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है। बाद में पुलिस को यह फुटेज मिला, जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने चेहरे ढक रखे हैं। पुलिस उनके कपड़ों, हाव-भाव और कद-काठी के आधार पर पहचान करने में जुटी हुई है।

    पंचवटी अपार्टमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन झा ने बताया कि चोरी की घटना के बाद सभी फ्लैट मालिकों में भय का माहौल है। मंगलवार को सोसाइटी की आपातकालीन बैठक भी बुलाई गई। बैठक में सीसीटीवी कैमरों के खराब रहने का मुद्दा उठा, लेकिन उन्होंने इसे किसी साजिश से जोड़ने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों और सोसाइटी सचिव सुदीप सरकार की स्वास्थ्य संबंधी व्यस्तताओं के कारण सीसीटीवी की मरम्मत में देरी हुई थी।

    सोसाइटी के अध्यक्ष ने साफ किया कि चोरी की घटना में न तो सोसाइटी के किसी सदस्य और न ही किसी सुरक्षा गार्ड की संलिप्तता है। फिलहाल सोसाइटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। सोसाइटी की ओर से पूरे मामले की जानकारी लिखित रूप में पुलिस को दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    ये भी पढ़िए…………

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पर फिर गंभीर आरोप, एक ही परिवार के तीन सदस्य एचआईवी पॉजिटिव

    Post Views: 302
    Previous Articleसदर अस्पताल के ब्लड बैंक पर फिर गंभीर आरोप, एक ही परिवार के तीन सदस्य एचआईवी पॉजिटिव
    Next Article स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील की चेतावनी- मेला प्राधिकरण तत्काल वापस ले नोटिस, नहीं तो होगा सुप्रीम कोर्ट के अवमानना का जिम्मेदार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.