Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। पूरा राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। पलामू, गढ़वा और चतरा सहित राज्य के कई जिलों में भीषण लू चल रही है। लू की चपेट में आकर बड़े, बुजुर्ग और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। माैसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के कारण डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री पहुंच गया है, जबकि राजधानी रांची में भी तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। इसके अलावा गुमला, चाईबासा, बोकारो और जमशेदपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण स्थल से लगातार उड़ रही धूल ने आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों का जीवन बेहद कठिन कर दिया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ ही फीट की दूरी तक देख पाना मुश्किल हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों, टेंपो चालकों, ठेला और खोमचा लगाने वालों का कहना है कि दिनभर उड़ती धूल के कारण उनका रोजगार बुरी…

Read More

पलामू। पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के समदा आहर के पास से जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई। शनिवार देर शाम अपहरण हुआ था और रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से युवक का नग्न शव बरामद हुआ। परिजनाें ने अपहरण का आरोप विनीत के पड़ोस में रहने वाले प्रदीप तिवारी और रौशन तिवारी नामक युवक पर लगा है। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं। शव बरामद होने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद दोपहर 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन की। इस दौरान…

Read More

हजारीबाग। जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में शनिवार शाम एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घाटी में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। हजारीबाग की दनुआ घाटी एक बार फिर खौफनाक सड़क हादसे की वजह से चर्चा में है। घुमावदार और जोखिम भरे इस मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बीच शनिवार देर शाम एक और भीषण हादसा हो…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले राज्यसभा के सात सांसदों में स्वाति मालीवाल का नाम भी शामिल है। अब स्वाति मालीवाल ने आप छोड़ने के पीछे कई कारण गिनाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और झूठ की वजह से ‘आप’ को छोड़ना पड़ा। स्वाति मालीवाल ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा में जाने के अपने इरादे और आप को छोड़ने के पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हूं। मैं 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर…

Read More

खूंटी। बढ़ती गर्मी के साथ झारखंड के खूंटी में जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पानी की समस्या गहराने लगी है। खासकर खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है, जहां तजना नदी पर बने जलाशय (वीयर) का जलस्तर न्यूनतम स्तर पर पहुंचने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को आंशिक जलापूर्ति के बाद गुरुवार से शहर में पानी की सप्लाई बंद हो गई, जिससे लगभग साढ़े चार हजार घर प्रभावित हुए हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें…

Read More

रांची, आईएएनएस। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की क्रूर हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान रमेश चम्पिया उर्फ चमरा के रूप में हुई है। वह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रोयगुटू गांव का निवासी था। घटना बीती रात की बताई जा रही है। चार नक्सली रमेश के घर पहुंचे, जिनमें से दो के पास हथियार थे। नक्सलियों ने दरवाजा खटखटाकर रमेश को बाहर बुलाया और फिर जबरन उसे घर से घसीटकर ले…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस के खलासी की जान चली गई। बच्चों को बस में बैठाने के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गांव की है, जहां सुबह के समय स्कूल बसें खड़ी थीं और बच्चे उनमें सवार हो रहे थे। इसी दौरान 60 वर्षीय नूर मोहम्मद, जो बस में खलासी के रूप में कार्यरत थे, बच्चों को बैठाने में लगे हुए थे। तभी पीछे से तेज गति से आए एक हाइवा ने बस को…

Read More

नई दिल्ली। 2012 में बनी आम आदमी पार्टी (आप) के नाव से ऐसे तो सवार लगातार उतरते रहे हैं। लेकिन, 2026 के अप्रैल महीने की 24 तारीख को जिस सियासी भंवर में पार्टी की नाव फंसी उसने तो पूरी पार्टी की ही जड़ें हिलाकर रख दी। पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों ने मीडिया के सामने आकर पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी और भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही पार्टी के तीनों सांसद इसका दावा भी कर गए कि 4 अन्य सांसद पार्टी से निकलने को तैयार है। इसके बाद तो राजनीतिक हलके में इस चर्चा ने जोर…

Read More