Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    • रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल
    • चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द
    • (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    Chhattisgarh

    मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग

    गड्ढों की मरम्मत के नाम पर मिट्टी डालने का आरोप, रामानुजगंज से कई गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर आवागमन हुआ जोखिमभरा।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 19, 2026Updated:July 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज शहर से लगे ग्राम पंचायत पुरानडीह में सड़क मरम्मत के नाम पर बरसात के दौरान मिट्टी डलवाने से लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। बारिश के बीच सड़क पर डाली गई मिट्टी अब पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों पर बिना योजना और लापरवाहीपूर्ण तरीके से काम कराने का आरोप लगाया है।

    यह सड़क रामानुजगंज को पुरानडीह, केरवाशीला, भंवरमाल, नगरा सहित कई गांवों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और अन्य लोग इसी सड़क से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद बरसात के मौसम में गड्ढों की मरम्मत के लिए मिट्टी डलवा दी गई, जिससे सड़क की स्थिति पहले से भी अधिक खराब हो गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ग्रामीणों का कहना है कि यदि गड्ढों की मरम्मत के लिए मुरुम, गिट्टी या अन्य उपयुक्त सामग्री का उपयोग किया जाता तो लोगों को राहत मिलती, लेकिन केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी सड़क दलदल में बदल गई है और हर दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत पुरानडीह के जिम्मेदार सचिव ने बिना मौसम और सड़क की वास्तविक स्थिति का आकलन किए यह कार्य कराया। इसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर डाली गई मिट्टी हटाकर तत्काल गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि बरसात के बीच इस तरह का कार्य कराना न केवल सरकारी राशि की बर्बादी है, बल्कि लोगों की जान को भी जोखिम में डालने जैसा है।

    अब सवाल यह है कि रोजाना हजारों लोगों के आवागमन वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाल स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेंगे। यदि समय रहते सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।

    इसे भी पढ़ें……..

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    Views: 789
    Previous Articleसलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता
    Next Article Rashifal 20 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026

    बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    October 19, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार

    October 19, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार

    October 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.