Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

धनबाद। धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित एक कचरा गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाईयाें का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर…

Read More

अंबिकापुर। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले ने अब महज एक कानूनी कार्रवाई से आगे बढ़कर बड़ा सियासी रंग ले लिया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी के बाद यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल लेता नजर आ रहा है। एक ओर पुलिस इसे कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़ा मामला बता रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला करार देते हुए सरकार पर तीखा प्रहार कर रहा है। गिरफ्तारी और आरोप जानकारी अनुसार, सीतापुर थाना पुलिस…

Read More

बलरामपुर। जिले में अवैध धान कारोबार और किसानों के साथ सुनियोजित धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय अवैध धान परिवहन, किसानों के बैंक व ऋण संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग और बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन का पर्दाफाश हुआ है। मामले में ग्राम कुर्लडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम कुर्लडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता द्वारा अवैध धान परिवहन करने तथा किसानों की ऋण पुस्तिका, बैंक खाता, चेकबुक एवं अन्य…

Read More

बलरामपुर। जिले में कस्टम मिलिंग व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में राजपुर विकासखंड के एक राईस मिल में गंभीर अनियमितता सामने आने पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कोटगगहना में स्थित मित्तल राईस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर देवेंद्र प्रधान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के समय मित्तल राईस मिल का मुख्य द्वार ताला बंद…

Read More

रांची। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय यात्रा पर झारखंड आ रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से लोकभवन के 200 मीटर की परिधि को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। यह बीएनएसएस की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गई। उपरोक्त क्षेत्र के ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग व हॉट एयर बैलूंस पूरी तरह वर्जित रहेंगे। यह निषेधाज्ञा 28 दिसंबर सुबह 6:00 बजे से 30 दिसंबर रात 10:00 बजे तक के…

Read More

रांची। राजधानी रांची में जारी कड़ाके की ठंड के बीच बिरसा चौक–हटिया स्टेशन रोड स्थित स्थानीय होटल द पार्क रिट्रीट और पूजा रेस्टोरेंट के संयुक्त सौजन्य से शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल से ठंड से जूझ रहे गरीब, वृद्ध और बच्चों को काफी राहत मिली है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर माह में ठंड के मौसम के दौरान अपनी माता अशर्फी देवी की स्मृति में जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरुषों और बच्चों के बीच कंबल सहित अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया…

Read More

बलरामपुर। जिले में शासकीय कार्यों में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए पंचायत सचिव के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन का आदेश जारी किया है। जानकारी अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान रामानुजगंज चेकपोस्ट पर ड्यूटी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत विजयनगर, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर में पदस्थ पंचायत सचिव सिद्धार्थ शंकर हालदार निर्धारित ड्यूटी अवधि में उपस्थित नहीं पाए गए। उनकी ड्यूटी प्रातः 06:00 बजे से दोपहर…

Read More

रांची। शीतलहर चलने से पूरा झारखंड इन दिनों कड़ाके के ठंड की गिरफ्त में है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को गुमला में न्यूनतम तापमान 3.6, खूंटी में 4.7 और सरायकेला में न्यूनतम तापमान 7 पॉइंट 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि फिलहाल पूरे झारखंड में शीतलहर जारी रहेगी। इससे राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी। इधर, शनिवार को रांची और राज्य के पश्चिमी जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार) में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर के कारण भारी…

Read More

डेहरी इन सोन। बिहार में रोहतास जिले के नगर पंचायत रोहतास से कैमूर पहाड़ी स्थित रोहतासगढ़ स्थित रोहितेश्वर धाम तक निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का ऊपरी स्टेशन और उससे जुड़ा टावर ट्रायल के दौरान अचानक धराशाई हो गया। इस हादसे में ट्रायल में लगी चार बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं।मौके पर काम कर रहे मजदूर और कारीगर समय रहते इधर-उधर भाग गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुल निर्माण निगम ने इस घटना कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया हैँl स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मात्र चार डब्बों का भार टावर सहन नहीं कर सका, तो…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर राजस्थान और झारखंड की पंचायती राज संस्थाओं तथा ग्रामीण निकायों के लिए कुल 723 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी किया। पंचायती राज मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार केंद्र सरकार ने राजस्थान के ग्रामीण स्थानीय निकायों को कुल 448.2819 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य की 24 जिला पंचायतों, 339 ब्लॉक पंचायतों, और 3,857 ग्राम पंचायतों को 303.0419 करोड़ रुपये की पहली किस्त और वित्त वर्ष 2024-25 की लंबित राशि 145.24 करोड़ रुपये शामिल है। झारखंड के ग्रामीण निकायों…

Read More