
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबाव बना रही थी। आखिरकार 30 जुलाई 2026 को आरोपी ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 4 जून 2026 को ग्राम जोगीबांध निवासी नगेेश्वर यादव ने सामरीपाठ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे डुमरपाठ (बरगद पेड़) के आसपास तीन व्यक्ति 9 रास कृषक पशु, जिसमें गाय, बैल और बछड़ा शामिल थे, को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए भगाकर झारखंड की ओर ले जा रहे थे।
इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देखा और मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम संजय सोनवानी और संजय कोरवा बताया। दोनों ने बताया कि वे अंबाटोली थाना सामरीपाठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने मवेशियों को झारखंड ले जाने की बात बताई और मुख्य आरोपी के रूप में सद्दाम हुसैन का नाम सामने आया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सद्दाम मियां निवासी ओरसापाठ, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार, झारखंड सहित संजय सोनवानी और संजय कोरवा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने संजय सोनवानी और संजय कोरवा से घटना के संबंध में पूछताछ की। दोनों आरोपियों द्वारा मवेशियों को झारखंड ले जाने की बात बताए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें 5 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।
वहीं, मामले का मुख्य आरोपी सद्दाम हुसैन घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बनाया। पुलिस के अनुसार, लगातार गिरफ्तारी के दबाव के बाद आरोपी ने 30 जुलाई 2026 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद सामरीपाठ पुलिस ने सद्दाम हुसैन को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस तरह मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई है।
सामरीपाठ पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इसे भी पढ़ें……


